फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Scholarship renewal form was not angry officer

छात्रवृत्ति फार्म नवीनीकरण नहीं होने से अफसर नाराज

Fri, 20 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Scholarship renewal form was not angry officer
ललितपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने छात्रवृत्ति के भराए गए फार्मों की समीक्षा की। इस दौरान पाया गया कि बहुत से स्कूल व कालेजों ने छात्र- छात्राओं का नवीनीकरण नहीं कराया है। इस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक ने नाराजी व्यक्त की।  
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज के सभागार में जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. इंद्रा सिंह ने स्कूल व कालेजवार  छात्रवृत्ति के भरे गए आवेदनों की समीक्षा की। इस दौरान पाया कि वर्ष  2014-15 के सापेक्ष वर्तमान शैक्षिक सत्र में लगभग पैंतीस प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने या तो अपना आवेदन नहीं किया है या फिर विद्यालय द्वारा उनका आवेदन पत्र ऑनलाइन अग्रसारित नहीं किया है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने कहा कि वर्ष 2014-15 के सापेक्ष वर्तमान  शैक्षिक सत्र में नवीनीकरण से शेष रहे छात्र- छात्राएं, जिनका डाटा उनकी लॉग इन आईडी पर उपलब्ध है, उसको कारण सहित तीस नवंबर तक अग्रसारित करें। बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे, जिला युवा कल्याण अधिकारी  ब्रजेंद्र कुमार व प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed