{"_id":"5fa2faee8ebc3e9bb744ca9a","slug":"schedule-caste-person-beaten-lalitpur-news-jhs18035674","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटके से पानी पीने को लेकर अनुसूचित जाति के युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटके से पानी पीने को लेकर अनुसूचित जाति के युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
fight.j
- फोटो : fight.j
ललितपुर। थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम उमरिया में दुकान पर मटके का पानी पीने को लेकर गुस्साए दुकानदार ने अनुसूचित जाति के एक युवक के साथ मारपीट कर दी। इस मामले में नाराहट पुलिस ने एसपी के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम उमरिया निवासी हरकुंवर पत्नी मथुरा प्रसाद अहिरवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक नबंवर की शाम सात बजे नेशनल हाईवे स्थित सरखड़ी तिराहा पर उसका भतीजा संतोष पुत्र आशाराम पानी पीने के लिए ग्राम जमौरा निवासी प्रकाश की दुकान पर गया। आरोप है कि पानी पीने से गुस्साए लोगों ने संतोष के साथ मारपीट की, जिससे उसका हाथ टूट गया। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर लेकर मेरे घर आए और मुझे व पति मथुरा प्रसाद के साथ मारपीट की। आरोप है कि प्रकाश ने जान से मारने की धमकी भी दी।
मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना नाराहट पुलिस ने तीन आरोपियों मानक, प्रकाश और शेर सिंह के खिलाफ गाली- गलौज कर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने एवं जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
------
थाना नाराहट के एक गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई- झगड़ा हुआ। इसमें पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक।