फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   scandle

महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला थानेदार निलंबित

Sat, 07 Sep 2019 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
scandle
महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला थानेदार निलंबित
विज्ञापन

ललितपुर। तीन माह पूर्व झांसी के नबाबाद थाने में तैनात इंस्पेक्टर द्वारा उल्दन थानांतर्गत एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में दो दिन पहले मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद अब ललितपुर पुलिस अधीक्षक ने उक्त थानेदार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। बीती रात बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक ने जिला ललितपुर के गिरार थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक संत प्रकाश पटेल को निलंबित कर दिया है, जबकि उनके स्थान पर क्राइम ब्रांच के विवेचना प्रकोष्ठ में तैनात निरीक्षक विमल कांत मिश्र का स्थानांतरण प्रभारी निरीक्षक गिरार के पद पर किया गया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक मोहित यादव का स्थानांतरण प्रभारी रिट सेल से रिजर्व पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक जितेंद्र मोहन सिंह का स्थानांतरण क्राइम ब्रांच के विवेचना प्रकोष्ठ से प्रभारी रिट सेल, उपनिरीक्षक देवेश कुमार उपाध्याय का स्थानांतरण क्राइम ब्रांच के विवेचना प्रकोष्ठ से सोशल मीडिया प्रकोष्ठ में एवं उपनिरीक्षक अनवर अहमद का स्थानांतरण थाना जाखलौन से सोशल मीडिया प्रकोष्ठ में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed