फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   saumya selected in cs foundetion

सौम्या जैन ने जिले का नाम किया गौरान्वित

Sun, 24 Feb 2019 01:52 AM IST
lalitpur Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 24 Feb 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
saumya selected in cs foundetion
samya - फोटो : amarujala
जब लक्ष्य और इरादे बुलंद हो तो व्यक्ति कुछ भी प्राप्त कर सकता है, इसी सिद्धांत को अपनाते हुए सीएस फाउंडेशन में ऑल इंडिया में 13 वीं  रैंक प्राप्त करके सौम्या जैन ने जिले का नाम गौरान्वित किया। ज्ञातव्य हो कि महरौनी तहसील के अंतर्गत ग्राम गुढ़ा निवासी सिंघई सुनील कुमार जैन की पुत्री व व्यवसायी अनिल कुमार जैन (पोली) की भतीजी सौम्या जैन ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंटरमीडिएट वर्ष 2018 में उत्तीर्ण करने के बाद अपने कक्षाध्यापक के कहे अनुसार पहली बार कंपनी सेक्रेटी (सीएस) कोर्स करने का लक्ष्य बनाया और परीक्षा की तैयारी प्रारंभ कर दी। उसने पहले ही प्रयास में सीएस के प्रथम स्टेज फाउंडेशन में ऑल इंडिया रैंक में 13 वां स्थान प्राप्त करके जिले का नाम गौरान्वित किया। सौम्या जैन की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने बधाई दी। उधर,  सौम्या जैन ने अपनी इस उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए क्वालिटी स्टडी को ही प्राथमिकता देते हुए प्रतिदिन चार घंटे नियमित पढ़ाई की। उन्होंने हाईस्कूल की पढ़ाई श्री मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज गुढ़ा महरौनी से हिंदी माध्यम से करने के उपरांत भोपाल से इंटरमीडिएट अंग्रेजी माध्यम से पास की। वह भविष्य में कंपनी सेक्रेटरी के पद पर कार्य करते हुए औद्योगिक क्षेत्र व सामाजिक क्षेत्र में सामंजस्य स्थापित करते हुई राष्ट्र निर्माण में योगदान करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed