फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sanskrit Board: Examinations under CCTV camera surveillance from tomorrow

संस्कृत बोर्ड : सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षाएं कल से

Wed, 18 Feb 2026 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit Board: Examinations under CCTV camera surveillance from tomorrow
राजकीय हाईस्कूल नैनवारा में बनाया गया है परीक्षा केंद्र, 96 परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं। इसके लिए राजकीय हाईस्कूल नैनवारा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होने वाली परीक्षा में 96 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा में पूर्व मध्यमा द्वितीय खंड के 43, उत्तर मध्यमा प्रथम खंड के 27 व उत्तर मध्यमा द्वितीय खंड के 26 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा वाइस रिकॉर्डिंग के साथ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। नकल रोकने के लिए सचल दल तैनात रहेगा और सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स ड्यूटी पर तैनात रहेगा। वहीं परीक्षा संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। इसके साथ जनपद स्तर पर बने कंट्रोल रूम एक्टिव हो चुका है। यहां से संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के साथ साथ यूपी बोर्ड की होने वाली परीक्षाओं पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

000000
जिले में एक परीक्षा केंद्र पर संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी और पुलिस तैनात रहेगी। परीक्षा के दौरान कक्षाओं में सचल दल भ्रमणशील रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed