{"_id":"674505925f924f2d65078e54","slug":"sanskrit-board-exam-up-to-30-objections-sought-for-the-center-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-124726-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत बोर्ड परीक्षा : केंद्र के लिए 30 तक मांगीं आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत बोर्ड परीक्षा : केंद्र के लिए 30 तक मांगीं आपत्तियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं कराने की तैयारी में माध्यमिक शिक्षा विभाग जुटा है। एक परीक्षा केंद्र के लिए 30 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। परीक्षा में कुल 33 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर ब्लॉक मड़ावरा अंतर्गत ग्राम साढूमल में वर्ष 1917 में राजकीय मान्यता प्राप्त श्रीमहावीर दिगंबर जैन संस्कृत विद्यालय की स्थापना की गई थी। वर्तमान में करीब डेढ़ सौ छात्र-छात्राएं हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद संस्कृत बोर्ड की भी परीक्षाएं कराई जानी प्रस्तावित हैं। जनपद के एक मात्र संस्कृत विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा समिति ने राजकीय हाईस्कूल नैनवारा को केंद्र बनाना प्रस्तावित किया है। उक्त परीक्षा केंद्र को लेकर समिति ने 30 नवंबर तक आपत्तियां मांगी हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2025 में होने वाली संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में श्रीमहावीर दिगंबर जैन संस्कृत विद्यालय में कक्षा 10 में पढ़ने वाले छह और कक्षा 11वीं के 27 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र के लिए आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।