फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SANMATI Sea Landing Day

सन्मति सागर का अवतरण दिवस मनाया

Tue, 17 Nov 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
SANMATI Sea Landing Day
ललितपुर। स्याद्वाद विद्यालय में सिंहरथ प्रवर्तक त्रिलोकतीर्थ प्रणेता आचार्यश्री विद्या भूषण संमतिसागर महाराज का अवतरण दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने उन्हें संस्कारों का अग्रदूत बताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल और महामंत्री डा. अक्षय टडैया रहे। वक्ताओं ने आचार्यश्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से शाकाहार और धार्मिकता से लोगों को जोड़ा। डा. रेखा शास्त्री ने आचार्यश्री को न्याय, व्याकरण और योग विज्ञान के साथ अनेक भाषाओं का ज्ञाता बताया।
विज्ञापन


वक्ताओं में डा. रंजना शास्त्री, संतोष जैन अमृत, अजित कुमार जैन,  रामप्रकाश जैन, डा. संजीव कडंकी, उत्तम चंद राकेश, किशोरी शरण श्रीवास्तव,  राजेंद्र जैन थनवारा, गजेन्द्र मोदी, निर्मल कुमार पारौल, कोमल चंद जैन,  जिनेन्द्र जैन, अनिल जैन, खेमचंद शास्त्री, सुरेश चंद जैन, गुलाब चंद जैन,  निहालचंद चंद्रेश, नरेंद्र जैन, श्रयांस जैन, सुनील समैया, सुनील जमादार,  राजीव जैन, संजीव जैन, आनंद जैन धनगौल, अरविंद जैन, प्रदीपजैन आदि ने विचार  व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान समाज की ओर से पं. शीतल प्रसाद जैन को सरस्वती पुत्र की उपाधि से सम्मानित किया गया। विद्यालय की अध्यापिका करिश्मा, अंकिता, प्रियंका, सुरभि जैन, नेहा जैन, अंकिता जैन आदि के अलावा अखिल भारतीय दिगंबर जैन परिषद की निर्मला पांडे, मधु मोदी, संगीता सराफ, वीणा जैन, रानी पारौल के अतिरिक्त लक्ष्मी सिरोठिया, रेखा जैन, प्रीति चतुर्वेदी, हेमलता, आरती आदि उपस्थित रहीं। संचालन स्याद्वाद परिषद के मंत्री अक्षय अलया ने किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed