फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sand gathering road side, accident threat

सड़क किनारे लगे बालू व गिट्टी के ढेरों से हादसों की संभावना

Thu, 23 Sep 2021 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
sand gathering road side, accident threat
मड़ावरा में सड़क किनारे फैली पड़ी बालू - फोटो : LALITPUR
सैदपुर/मड़ावरा। महरौनी से मड़ावरा तक सड़क के किनारे लगे बालू और गिट्टी आदि के ढेरों से किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है। निर्माण सामग्री के इन बड़े-बड़े ढेरों के चलते वाहन चालकों को सामने से आ रहे अन्य वाहनों का आभास नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के कस्बा सैदपुर में कई रेत माफिया बगैर फर्म के पंजीयन एवं रॉयल्टी अदा किए अवैध रूप से रेत-बालू, गिट्टी एवं डस्ट सार्वजनिक रूप से सड़क किनारे डंप कर बेच रहे हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही स्कूली बच्चों, राहगीरों एवं वाहन चालकों के साथ दुर्घटनाएं भी घटित होती रहती हैं। अवैध कारोबारियों के इस काले कारनामे कब प्रति खनिज विभाग एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

सड़क किनारे अवैध रूप से रेत-बालू आदि का भंडारण कर सड़क एवं यातायात अवरुद्ध करने वालों को नोटिस देते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी साथ ही सड़क किनारे से अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा। केके सिंह, एसडीएम मड़ावरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed