फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sampoorna samadhan diwas, antigen test

संपूर्ण समाधान दिवस: अफसरों ने समस्याओं को सुना,निस्तारण के आदेश

Wed, 07 Jul 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
sampoorna samadhan diwas, antigen test
ललितपुर/पाली। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद मंगलवार को जिले में पहला संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। अन्नावि दिनेश कुमार और एसपी प्रमोद कुमार ने पाली स्थित तहसील सभागार में फरियादियों की शिकायतें सुनी और उन्हें निर्धारित समयावधि में निस्तारण के आदेश दिए। इस मौके पर 56 शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन

तहसील पहुंचे फरियादियों का पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया। निगेटिव आने पर वह अफसरों तक पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इस अवसर पर राजस्व विभाग की 32, पुलिस विभाग की आठ, विकास विभाग की पांच, नगर पंचायत पूर्ति विभाग की दो, समाज कल्याण की दो, वन विभाग की दो, शिक्षा विभाग की एक व चार अन्य की शिकायत दर्ज की गई। इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की। इस मौके पर एसडीएम रमेश यादव, तहसीलदार अभिषेक कुमार, नायब तहसीलदार विनोद कुमार अधिकारी, संतोष कुमार सविता, क्षेत्राधिकारी कामेशनारायण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तालबेहट में 71 में चार शिकायतों का निस्तारण
तालबेहट। उप जिलाधिकारी अनिल कुमार ने मौजूद अधिकारियों को शिकायती पत्रों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सबसे अधिक राजस्व 31, पुलिस 8, विकास और आपूर्ति के सात सात, विद्युत के तीन एवं 15 अन्य विभागों के शिकायती पत्रों को मिलाकर कुल 71 शिकायती पत्र आए। इसमें चार का मौके पर निस्तारण हुआ। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी केशवनाथ, तहसीलदार अखिलेश कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार ललित कुमार पांडे सहित विभिन्न विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed