{"_id":"615b5b348ebc3e9baf368a38","slug":"sampoorna-samadhan-diwas-21-complins-lalitpur-news-jhs205899570","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का सामूहिक विश्लेषण करेंगे तो होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का सामूहिक विश्लेषण करेंगे तो होगा सुधार
विज्ञापन
तहसील दिवस पर जनसमस्याओं को सुनते डीएम एसपी व अन्य अधिकारी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। डीएम अन्नावि दिनेशकुमार ने सोमवार को मड़ावरा तहसील सभागार में जनसमस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का सामूहिक विश्लेषण करेंगे तो सुधार होगा। उधर, सदर तहसील में 21 शिकायतें आईं लेकिन इनमें निस्तारण सिर्फ चार का ही हो सका।
इस मौके पर डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस के साथ-साथ जनता दर्शन का कार्यक्रम भी शुरू किया गया था, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, क्योंकि शिकायतों की अधिकता से जिला प्रशासन की संवेदनशीलता पता चलती है। उन्होंने कहा कि उन विभागों पर विशेष ध्यान दें, जिन विभागों की शिकायतें अधिक प्राप्त होती हैं। यदि अधिकारी शिकायतों सामूहिक विश्लेषण करेंगे तो शिकायतों की संख्या में स्वत: ही कमी आने लगेगी।
संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी अखिल पाठक सहित विभागीय अफसर मौजूद रहे। इस मौके पर 26 शिकायतों दर्ज कराई गईं। सदर तहसील में एसडीएम डॉ. संतोष उपाध्याय ने 21 शिकायतों में चार का निस्तारण कराया। पाली तहसील सभागार में एसडीएम ने 15 व महरौनी में 13 शिकायतों को दर्ज कर उनके निस्तारण के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
।