फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Samajwadi Party's district executive formed

Lalitpur News: समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

Mon, 19 Jun 2023 12:08 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 19 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party's district executive formed
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने रविवार को श्रीगणेश शंकर विद्यार्थी भवन में एक बैठक की। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने की। इस दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से अनुमोदित होकर आई कार्यकारिणी सूची को सार्वजनिक किया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला, हरीबाबू शर्मा, रामसेवक यादव, धनीराम रजक को उपाध्यक्ष व जिला प्रवक्ता तिलक सिंह यादव बानौली, करन पटेल, गिन्नी राजा, दुष्यंत बड़ोनिया, मो. अनवर खान को नियुक्त किया है। वहीं, जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी डॉ.शिशुपाल सिंह लोधी को सौंपी गई। रोहित राठौर को जिला कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। वहीं, राममूर्ति तिवारी को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार जिला सचिव के पद पर धनीराम, करीम राईन, प्रकाश नारायण, राम गुलाम, नीलेश झा, विजय अहिरवार, रितुराज, सुरेंद्र अहिरवार, अनीता गोस्वामी, शेर सिंह तोमर, एड. विनोद कुमार रैकवार, शंकर ग्वाला, साहब सिंह, जयसिंह, चंदन पटेल, प्रमोद कुमार, रामनरेश, जयपाल सिंह, रतिराम सहरिया, राजेंद्र सिंह, रितेश साह, माताव सिंह, आनंद नामदेव, रतन सिंह, शिशुपाल सिंह यादव को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद पर राजकुमार वाल्मीकि, रामबाबू, जगजीत सिंह सरदार, एड. जयराम सिंह यादव, कमलेश प्रजापति, राजेश गंधर्व, शंकर सिंह, आसिफ कुरैशी, सम्यक जैन, हरिमोहन यादव, अमित चौरसिया, रहीश, राहुल कुमार रजक, अमित जायसवाल, राजेंद्र यादव, जावेद खान, परमानंद कुशवाहा, मनोहर लाल अहिरवार, फिरोज खान, प्रताप सिंह, राजकुमार बरार, वृंदावन यादव, खिलान सिंह नागल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में मक्खन कुशवाहा को ललितपुर विधानसभा अध्यक्ष, निर्भान सिंह यादव को महरौनी विधानसभा सभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव मिशन 2024 के चुनाव में जी जान से जुटने की अपील की। बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द ललितपुर में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में पूर्व जिला महासचिव लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, आकिब मंसूरी, रामगुलाम यादव, मक्खन कुशवाहा, निर्भान सिंह, पवन यादव, चंदन सिंह पटेल, लाल सिंह, सोन सिंह, हरि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed