फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Samajwadi party worker protest unnao case

लचर कानून व्यवस्था को लेकर सपा का प्रदर्शन

Sun, 08 Dec 2019 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi party worker protest unnao case
घंटाघर पर धरना प्रदर्शन करते सपाई - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। घंटाघर प्रांगण में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि देश में महिलाओं के साथ बलात्कार व अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह ने आरोप लगाया कि जिस तरह महिलाओं के साथ बलात्कार व अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं, उससे पूरे देश में आक्रोश है। प्रदेश में अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है। यदि सरकार महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती तो प्रदेश सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। जिस तरह उन्नाव में पीड़िता को जिंदा जलाकर मार दिया गया, उससे कानून व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। अंत में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इस मौके पर विजय सिंह यादव, जय सिंह यादव, नेपाल सिंह, अजीज कुरैशी, गीता मिश्रा, शिवम मिश्रा, शिशुपाल सिंह, तिलक सिंह,सत्येंद्र सिंह यादव, राम प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह राजपूत, देवेंद्र यादव, माधव सिंह, अख्तर सिद्दीकी, परवेज पठान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed