फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   samajwadi party railly

सपाइयों ने तालबेहट क्षेत्र में निकाली विशाल किसान यात्रा

Sat, 12 Dec 2020 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party railly
तालबेहट क्षेत्र के गांवों में रैली निकालते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : LALITPUR
तालबेहट। किसानों को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पारित किए गए संशोधित कृषि कानून को तत्काल वापस लिए जाने की मांग पूरे देश के किसानों ने उठाई है। इसे लेकर किसानों के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी समर्थन दिया है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी भी विरोध दर्ज करा रही है। शुक्रवार को तालबेहट में आयोजित विशाल किसान यात्रा साइकिल, बाइक और ट्रैक्टरों के जरिए गांव-गांव में निकाली गई।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव के निर्देशन में तालबेहट में पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा व विधानसभा प्रभारी स्वामी प्रसाद के संयुक्त आह्वान पर कड़ेसराकलां, टेकरी, अंजनी नगर, तालबेहट, खांदी, पिपरई, खैरा, सुनौरी, सुनौरा, हिंगोरा, एवनी, भुचेरा, चौबारा, बड़ा चौबारा, पतारा, पूराकलां, हंसारकलां में होते हुए रैली निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों किसानों के साथ सपाइयों ने राष्ट्रपति से कृषि कानून को तत्काल वापस लिए जाने की मांग उठाई है। पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने का दावा करने वाली केंद्र व प्रदेश सरकार ने अपनी गलत नीतियों के चलते किसानों को आर्थिक बोझ तले दबा दिया है। उन्होंने कहा कि अब नए कृषि कानून के पारित होने से किसान अपने ही खेत में मजदूर बनकर रह जाएंगे, क्योंकि उनके द्वारा उगाई जाने वाली उपज का मूल्य प्राइवेट सेक्टरों द्वारा तय किया जाएगा। विधानसभा प्रभारी स्वामी प्रसाद एड. ने कहा कि भारत भले ही कृषि प्रधान देश कहा जाता है, लेकिन किसानों की दयनीय हालत को सुधारने के लिए कोई कारगर उपाय नहीं किए जाते हैं। जिससे उत्तर प्रदेश के सबसे पिछड़े बुन्देलखंड क्षेत्र का किसान आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठा रहा है। ऐसे में उन्होंने कृषि कानून को तत्काल वापस लिए जाने की मांग उठाई है। इस दौरान जिला महासचिव कृष्णस्वरूप निरंजन, जगदीश कुशवाहा, वृंदावन कुशवाहा, सुनील तिवारी, मनोज गुरुदेव, वीरपाल सिंह, ज्ञानसिंह, नौनेराजा, धर्मेंद्र कुशवाहा, एजाज खान, जुगनू खान, शक्ति बग्गन, दिमान राजपूत, शिवचरण रैकवार, कल्लू यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed