फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   samajwadi party, cycle raily, fifth august

पांच अगस्त को निकलेगी सपा की साइकिल यात्रा

Mon, 02 Aug 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party, cycle raily, fifth august
महरौनी में साइकिल यात्रा की रूप रेखा बनाते सपाई - फोटो : LALITPUR
महरौनी (ललितपुर)। विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के लिए सपा पांच अगस्त को साइकिल यात्रा निकालेगी। इसके माध्यम से लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विफलताओं की जानकारी दी जाएगी। रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सपा कार्यकर्ताओं को साइकिल यात्रा के माध्यम से लक्ष्य दिया जाएगा। पांच अगस्त को पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध, पंचायत चुनाव में मनमानी के संबंध में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमर सिंह यादव ने बताया कि पांच अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद साइकिल यात्रा में लखनऊ में शामिल होकर साइकिल चलाएंगे। साइकिल यात्रा के लिए जिला सहित ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस मौके पर बृजभान सिंह यादव, निशांत जैन, कालका प्रसाद, सरफराज अली, प्रदीप जैन, डिंपल सिंघई, नीलेश झां, बृजेद्र यादव, सजल साहू, प्रदीप साहू, नाथूराम, हनुमंत सिंह, राजेश गंधर्व, नारायण सिंह, गजेंद्र सिंह, राजेद्र साहू, प्यारेलाल अहिरवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed