फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   samajwadi party cycle railly

सपाइयों ने साइकिल रैली निकाल प्रदेश सरकार को कोसा

Fri, 06 Aug 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party cycle railly
samajwadi party logo.jpeg - फोटो : samajwadi party logo.jpeg
ललितपुर। उत्तर प्रदेश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, आपराधिक ग्राफ के अलावा पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की हत्या किए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को सपाइयों ने जिले में साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

पं.जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी साइकिल यात्रा को पार्टी कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर निवर्तमान जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने रवाना किया। साइकिल यात्रा स्टेशन रोड स्थित कार्यालय से शुरू होकर घंटाघर, आजाद चौक, नदीपार, चौकाबाग होते हुये बड़ी नहर से वापस होकर शनिचरा चौराहा, तालाबपुरा, नझाई बाजार वाटर वक्र्स, तुवन चौक से वर्णी कॉलेज चौराहा होते हुए पुन: सपा कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। केवल लोगों को गुमराह करते हुये एजेंडा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी के अलावा लोगों के साथ लूटपाट, छिनैती, दुराचार जैसी घटनाएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे। इस दौरान फूल सिंह लखनपुरा, कैलाश सिंह, ज्योति सिंह, दशरथ लंबरदार, प्रकाश नारायण शुक्ला, कौसल चंद्र साहू, यादवेंद्र दादा, जितेंद्रसिंह जीतू, रमेश सिंह, शिशुपाल सिंह, रामजीवन सिंह, अनुराग खरे,अभिषेक, पंकज श्रीवास, रोहित मेंबर, रमन सिंह, केफी पठान, लाखन बनोली, दीपक यादव, अंकित के अलावा सैकड़ों सपाई मौजूद रहे। इधर, इलाइट चौराहा से पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी के नेतृत्व में साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान गीता मिश्रा, शत्रुघन यादव, अनुराग खरे, रामदास श्रोतीय, शाकिर अली, महेंद्र साहू, संतराम यादव ने साइकिल चलाकर युवाओं का उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन

------------
तालबेहट। तहसील तालबेहट में साइकिल यात्रा का शुभारंभ राजमार्ग पर स्थित ड्राइबर ढ़ाबा टेकरी से हुआ। इसमें दर्जनों समाजवादियों ने साइकिल चलाकर वर्तमान सरकार की गलत नीतियों, बढ़ती महंगाई, डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों, छात्र, नौजवानों को रोजगार न मिलने, किसानों के तीनों काले कानून वापस लेने तथा प्रदेश में आए दिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार मुद्दों को नए बस स्टैंड और रामलीला मैदान में आयोजित नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता के सामने रखा। इस दौरान रामलीला मैदान में जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम भी हुआ। इस दौरान विचार रखने वालों में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी स्वामी यादव , जिला पंचायत अध्यक्ष मान सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष पंडित अनिल अड़जरिया, धर्मेंद्र कुशवाहा आदि प्रमुख रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मड़ावरा। सपा नेता प्रकाश पाल के नेतृत्व में साइकिल यात्रा विभिन्न गांवों में निकाली गई। इससे पूर्व एक गोष्ठी का आयोजन कर समाजवादी विचारक जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया को उनकी जयंती पर याद करते हुये श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश पाल, राजेश गंधर्व, वाहिद खान फैजल, कैलाश कुशवाहा, राकेश यादव दाऊ, छोटू राय, वीरेंद्र सिंह तोमर, डिंपल सिंघई, रोशनसिंह लोधी, इरफान खान, शिवम सेन, अंकित रजक, राजेंद्र यादव सकरा, अंगद पटैल, सरफराज खान आदि मौजूद रहे।
----
महरौनी। साइकिल रैली नगर के बानपुर चौराहे से प्रारंभ हुई और नगर भ्रमण करती हुई इंदिरा तिराहे से होती हुई नाराहट सड़क से होती हुई तहसील पहुंची। पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों का बखान किया। सपा नेता राजेश यादव, महेंद्र सिंह यादव, कालका प्रसाद,,जिन्नी राजा, गिरधारी यादव, शिल्पी रजक,प्रदीप साहू, राघवेंद्र भौंडेले, बलराम निरंजन, राम कुमार,ब्रजेंद्र सिंह यादव,पुरुषोत्तम प्रजापति आदि मौजूद रहे। इधर,, विधान सभाक्षेत्र अध्यक्ष अमर सिंह यादव के नेतृत्व में नगर में साइकिल रैली निकाली गई।
उन्होंने सरकार पर कटाक्ष किए। इस मौके पर प्रीती पाठक, सरफराज अली, शेर सिंह पटेल, लाखन यादव(स्वामी जी), निशांत जैन ,निलेश झा,राजेंद्र साहू, प्यारेलाल अहिरवार ,फरजेंद्र अली, असलम खान, अजित कुमार, विजय सिंह, राजसिंह,लोकपाल सिंह आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

-----------
बानपुर। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक साहू के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। इस मौके पर असलम बाबा, रामकिशन यादव ,जगदीश सिंह गंगासागर, राघवेंद्र सिंह यादव, पुष्पेंद्र सिंह यादव कैलगुवां, हनुमत सिंह यादव भिटाजी ,बुंदेल सिंह यादव ,सूरज यादव, खिलान सिंह नांगल ,अशफाक खान सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली में भाग लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed