फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   samajwadi party, cycle railly

सपा की साइकिल यात्रा आज,.तहसील स्तर पर सौपी गई जिम्मेदारियां

Thu, 05 Aug 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party, cycle railly
samajwadi party logo.jpeg - फोटो : samajwadi party logo.jpeg
ललितपुर। समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता पंडित जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस पर सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध समाजवादी साइकिल यात्रा बृहस्पतिवार को निकाली जाएगी। तहसील स्तर पर यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी प्रवक्ता कौशल चंद्र साहू ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर साइकिल यात्रा सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जो कि क्षेत्र में पांच से 10 किलोमीटर तक जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष तिलक यादव की अगुवाई में होने वाली साइकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए तहसील स्तर पर प्रभारियों को नियुक्त किया गया है। इनमें सदर तहसील व नगर क्षेत्र में जिलाध्यक्ष तिलक यादव, फूलसिंह लखनपुरा, कैलाश सिंह यादव, ज्योति सिंह लोधी, जितेंद्र सिंह जीतू, रमेश सिंह यादव, रामजीवन सिंह यादव, अफजुल रहमान, विनोद रैकवार, अशोक अहिरवार, आशीष अहारिया, इंजी. हृदेश यादव मुखिया पार्टी कार्यालय से साइकिल यात्रा शुरू करेंगे। तहसील तालबेहट के लिए विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष धनीराम रजक, अनिल अडजरिया, स्वामी प्रसाद , मानसिंह खैरा, शक्ति बग्गन, धर्मेंद्र कुशवाहा हाईवे से साइकिल यात्रा शुरू करेंगे।
विज्ञापन

तहसील महरौनी क्षेत्र में कालका प्रसाद, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमर सिंह भैरा, सरफराज अली, निशांत जैन, शेर सिंह पटेल, ओमकार बरार संजू, सत्येंद्र सिंह सेतू, नीलेश झां इंदिरा चौराहा से साइकिल यात्रा शुरू करेंगे। तहसील क्षेत्र मड़ावरा में गल्ला मंडी के निकट पेट्रोल पंप से जगदीश कंचन, नेपाल सिंह यादव, शेर सिंह तोमर, कैलाश कुशवाहा, प्रकाश पाल, वाहिद खान फैजल साइकिल यात्रा निकालेंगे। तहसील क्षेत्र पाली में खेमचंद्र चौरसिया, कृष्ण स्वरूप निरंजन, धनंजय यादव, प्रदीप जैन चिगलौआ, विजय सिंह यादव, ऋतुराज निर्मोही, जयपाल सिंह लोधी आदि मेन बस स्टैंड से साइकिल यात्रा शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सपा नेता राजेश यादव भी महरौनी तहसील क्षेत्र में साइकिल यात्रा निकालेंगे। उन्होंने कहा कि अपने समर्थकों के साथ वह साइकिल यात्रा में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed