फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   samajwadi party city unit formed

सपा की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी घोषित

Wed, 01 Jul 2020 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party city unit formed
sapa - फोटो : sapa
सपा की जिला कार्यकारिणी घोषित
विज्ञापन

ललितपुर। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। इसमें कई नए चेहरों को काम करने का अवसर प्रदान किया गया। ग्राम उत्तमधाना के कृष्ण स्वरूप निरंजन को महासचिव बनाया गया है।

जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने संगठन में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों को तरजीह दी और कई युवाओं को पदाधिकारी बनाया है। इसमें जिलाउपाध्यक्ष सरदार जितेंद्र सिंह जीतू, अब्दुल अजीज कुरैशी, अनिल कुमार अडजरिया, महेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला, जगदीश कंचन कुशवाहा को नियुक्त किया है। महासचिव कृष्ण स्वरूप निरंजन, कोषाध्यक्ष प्रसन्न कुमार जैन, प्रवक्ता/ मीडिया प्रभारी खुशालचंद्र साहू, सचिव रामजीवन सिंह यादव, रमेश सिंह यादव, हेमंत जैन, शेर सिंह पटेल, धर्मेंद्र कुशवाहा, शाकिर अली, अशोक अहिरवार, रामदास श्रोती, निशांत जैन, सरफराज अली, महेंद्र सिंह, स्वामी प्रसाद यादव, विनोद रैकवार, कोमल प्रजापति, करन सिंह पाल व जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सरिता यादव को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। 23 जिला कार्यकारिणी सदस्य भी नामित किए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनने व उन्हें जागरुक करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विचारधारा से अवगत कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed