फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sakchar mahilay gao ke baccho ko padai ke liye karegi prerit

साक्षर महिलाएं गांव के बच्चों को पढ़ाई के लिए करेंगी प्रेरित

Wed, 13 Feb 2019 01:20 AM IST
lalitpur Published by: देवेंद्र कुमार Updated Wed, 13 Feb 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
sakchar mahilay gao ke baccho ko padai ke liye karegi prerit
karykarm, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
सोसाइटी फॉर डेवलपमेंट अल्टरनेटिब्ज एवं साई ज्योति संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आईकिया फाउंडेशन द्वारा समर्थित तारा अक्षर साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत ललितपुर जिले के जखौरा ब्लॉक अंतर्गत तीस गांवों में तीन चरणों में 2,779 निरक्षर महिलाओं को साक्षर किया गया। कार्यक्रम के दूसरे और तीसरे चरण में 1,961 निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाया गया है, इनको साक्षरता प्रमाण पत्र वितरण करने के लिए एक समारोह का आयोजन ग्राम मनगुआं के इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किया गया।  
विज्ञापन


समारोह में नव साक्षर महिलाओं को तारा अक्षर साक्षरता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने तारा अक्षर कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स तथा साई ज्योति संस्था के कार्य की सराहना की और नवसाक्षर महिलाओं से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा की साक्षरता कार्यक्रम में निरंतरता आवश्यक है अत: हमें पढाई के निरंतर अभ्यास का भी ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस कार्य को करने में हमेशा उनका सहयोग करने को तैयार है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने कहा कि महिलायें यदि साक्षर होंगी तो 2 पीढ़ियां साक्षर होती हैं। उन्होंने समाज के निर्माण के लिए महिलाओं की साक्षरता की आवश्यकता पर बल दिया।  विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह ने महिलाओं को अपने एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।  विशिष्ट अतिथि सदर एसडीएम एवं प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी गजल भारद्वाज ने कहा कि तारा अक्षर कार्यक्रम के द्वारा जो महिलायें साक्षर हुई हैं वो अपने और गांव के बच्चों को भी पढ़ने लिखने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने जिले में महिलाओं की साक्षरता के क्षेत्र में काम करने के लिए तारा अक्षर कार्यक्रम की सराहना करते हुए अन्य संस्थाओं को भी इसी प्रकार से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा, मुक्ति संस्था के संरक्षक तथा समाजवादी चिन्तक लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स से तारा अक्षर कार्यक्रम के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अकील अहमद ने सम्मानित अतिथियों का धन्यवाद देते हुए बताया कि तारा अक्षर एक कंप्यूटर आधारित साक्षरता कार्यक्रम है, जो निरक्षर महिलाओं को 56 दिनों में हिन्दी पढ़ना-लिखना एवं गणित की मूलभूत जानकारी देता है। उन्होंने बताया कि पिछले नौ वर्षों में इस कार्यक्रम के द्वारा बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड एवं हरियाणा में दो लाख से अधिक महिलाओं को साक्षर बनाया जा चुका है। साई ज्योति संस्था की सचिव अजय श्रीवास्तव ने परियोजना से जुड़े सभी लोगों के कार्यों की प्रशंसा की और नव साक्षर महिलाओं से पठन-पाठन की गतिविधियों को निरंतर जारी रखने की गुजारिश की।  इस अवसर पर तारा अक्षर कार्यक्रम के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पुष्पेंद्र यादव, सीनियर सुपरवाइजर राघवेंद्र पांडे, सुपरवाइजर भानुप्रताप, नंदलाल राजपूत, परवेजखान, शंकर, अरुणकुमार, प्रवीन नायक, पवन कुमार भूपेंद्रनायक फैसिलिटेटर, रमन शर्मा, अजय मिश्रा, बृषभान सिंह, रमेश श्रीवास्त, विनय श्रीवास्तव, भवानी, कमलेश कुशवाहा एवं यास्मीन जहां समस्त प्रशिक्षक और तारा सहेलियां उपस्थित रहे। महेश रिछारिया ने मंच का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed