फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sadk pr traffik ho rha badhit

सड़क पर मजदूरों के खड़े होने से यातायात हो रहा बाधित

Wed, 04 Apr 2018 01:54 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 04 Apr 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
sadk pr traffik ho rha badhit
jam, lalitpur news - फोटो : demo
पुराने बस स्टैंड के पास सैकड़ों की संख्या में मजदूरों के खड़े हो जाने से यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है। यहां हॉर्न बजाए बगैर कोई भी वाहन आसानी से निकल नहीं पाता है। कई बार तो जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे हर समय दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में रोजगार की समस्या किसी से छिपी नहीं है। मनरेगा जैसी योजनाएं भी स्थानीय स्तर पर मजदूरों को रोजगार मुहैया नहीं करा पा रही है। जिस कारण प्रत्येक दिन शहर में सुबह से मजदूरों का मेला लग जाता है। पहले मजदूरों को खड़ा रहने के लिए अटा मंदिर के पास स्थान मुहैया कराया गया था, जिसे बाद में स्थान बदलकर पुराने बस स्टैंड कर दिया गया। इससे अटा मंदिर के पास भीड़ का दबाव कम हो गया, लेकिन अब पुराने बस स्टैंड में भी यही हालात बनने लगे हैं। यहां सैकड़ों की संख्या में मजदूर जगह-जगह खड़े हो जाते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति मजदूर की तलाश में आता है, वैसे ही दर्जनों की संख्या में मजदूर उनके पास पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन


कई बार तो ऐसा होता है कि जो व्यक्ति मजदूर को लेने के लिए आया है, उसे दो या तीन मजदूरों की आवश्यकता है, लेकिन उसके पास अच्छी खासी संख्या में मजदूर भीड़ लगा लेते हैं। कई मजदूर तो बीच सड़क पर ही खड़े हो जाते हैं, जिससे निकल रहे वाहनों का मार्ग बाधित हो जाता है। ऐसे में वाहन चालक हॉर्न बजाता रहता है, इसके बाद भी मजदूर हॉर्न की आवाज को नजरअंदाज कर देते हैं। कई तो सड़क के बीच बने डिवाइडर पर बैठकर रोजगार का इंतजार करते हैं। इस तरह के हालात आए दिन बन जाते हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि मजदूरों के लिए पृथक से स्थान मुहैया करा दिया जाए तो सड़क पर यातायात व्यवस्थित हो जाएगा, साथ ही मजदूरों को पेयजल व शेड की सुविधा भी मिल सकेगी। जिस पर नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed