फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sadak accident died

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Sun, 10 Apr 2022 10:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
sadak accident died
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनारी के पास कैलगुवां चौराहा हाईवे पर एक बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के थाना बलदेवगढ़ अंतर्गत ग्राम कटेराखेरा निवासी चंद्रभान अहिरवार (27) पुत्र प्रभुदयाल शनिवार देर रात को कैलगुवां चौराहा के पास बाइक से जा रहे थे। इस दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल से मिले नंबरों पर फोन लगाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजनों जिला अस्पताल पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि दो दिन पहले ही वह पति के साथ अपनी बड़ी दीदी के बीमार होने के चलते उन्हें देखने के लिए ग्राम बड़ागांव गई थी। शनिवार को उसके पति टीकमगढ़ में एक ज्वैलर्स के पैसे देने की कहकर बस से गए थे और उसकी पति रवि से शनिवार की रात आठ बजे बात हुई थी। इसके बाद उसे नहीं मालूम के उसके पति ललितपुर कैसे और किस काम से पहुंचे थे। मृृतक की दो बेटियां हैं और वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed