फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sachkhand was 16 and a half hours and Kushinagar was made to wait for more than 13 hours.

Lalitpur News: सचखंड साढ़े 16 तो कुशीनगर 13 घंटे से ज्यादा का कराया इंतजार

Thu, 09 May 2024 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Sachkhand was 16 and a half hours and Kushinagar was made to wait for more than 13 hours.
ललितपुर। ट्रेनों के संचालन में 10वें दिन भी सुधार नहीं हुआ। बुधवार को सचखंड, कुशीनगर एक्सप्रेस सहित करीब एक दर्जन ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस सुबह 6:33 बजे से 13.21 घंटे लेट रही। हीराकुंड एक्सप्रेस 5.58 घंटे, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल जाने वाली अमृतसर एक्सप्रेस 6.10 घंटे लेट, वैष्णोदेवी कटरा से डॉ. आंबेडकर नगर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस 7.52 घंटेलेट रही। वहीं, अमृतसर से हुजूर साहिब नांंदेड़ जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस 16.27 घंटे लेट रही। अगले दिन बुधवार दोपहर 12.19 बजे आई।
विज्ञापन

वहीं, हुजूर साहिब नांंदेड़ से अमृतसर जाने वासली सचखंड एक्सप्रेस 11.35 घंटे लेट आई। पुरी से योग नगरी ऋषीकेश जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 8.59 घंटे, गोरखपुर से दादर जाने वाली गोरखपुर स्पेशल 5.10 घंटे, अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 9.34 घंटे रही। इसी प्रकार, गोरखपुर से सिकंदराबाद जाने वाली सिकंदराबाद एक्सप्रेस 2.50 घंटे, पाताल कोट एक्सप्रेस 1.41 घंटे देरी से आई। ट्रेनों के लगातार 10वें दिन लेट होने से यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले यात्री
फोटो-39
इटारसी से व्यास जाने के लिए रिजर्वेशन कराया था। ट्रेन 12 घंटे लेट चल रही है। गर्मी में बच्चों के साथ परेशानी हो रही और खर्चा भी ज्यादा हो रहा है। - बलराम मालवीय

फोटो-40
हुजूर साहिब नांंदेड़ से दिल्ली जा रहा हूं छोटे छोटे स्टेशनों पर कई घंटों तक ट्रेन खड़ी रहती है समय से नहीं पहुंच पाऊंगा। - बलबीर सिंह
फोटो-41
सचखंड को झांसी सुबह 6.20 बजे पहुंचना था वहां से सुबह 8.29 बजे लखनऊ की ट्रेन थी जिसका रिजर्वेशन निरस्त कराना पड़ा, अब शाम को झांसी से लखनऊ के लिए ट्रेन न मिलने पर परेशान होना पड़ेगा। - मोहम्मद इदरीस

0000000
फोटो-42
हुजूर साहिब नांदेड़ से दिल्ली जा रहा हूं ट्रेन लेट होने से गर्मी में बहुत परेशानी हो रही है। ट्रेन में गरम पानी मिल रहा है। 15 रुपये वाली पानी की बोतल 20 रुपये में मिल रही है। मजबूरी में गर्म पानी ही लेना पड़ रहा। - जैब सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed