फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sabhasad end fast fore take juise

सदर विधायक ने जूस पिलाकर खत्म कराया अनशन

Mon, 25 Feb 2019 01:12 AM IST
lalitpur Published by: देवेंद्र कुमार Updated Mon, 25 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
sabhasad end fast fore take juise
mla ramratan kushwaha - फोटो : amarujala
घंटाघर प्रांगण में पानी को लेकर अनशन पर बैठे वार्ड नंबर 16 के सभासद को मुहल्लेवासियों का व्यापक समर्थन हासिल हुआ। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला पुरुष उनके साथ बैठे। दोपहर करीब दो बजे सदर विधायक ने जूस पिलाकर सभासद की भूख हड़ताल समाप्त कराई। उन्होंने कहा कि मुहल्ला आजादपुरा की पेयजल समस्या का निवारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ सभासद पंकज जैन मोदी ने कहा कि शहर के विभिन्न मुहल्लों में पेयजल की समस्या है। गर्मियों में यह गंभीर रूप धारण कर लेती है। कुछ मुहल्ले तो ऐसे हैं जहां 12 महीने की पेयजल की समस्या रहती है। इनमें आजादपुरा टौरिया, करीमनगर, लेड़ियापुरा, राजपूत कालोनी, देवगढ़ रोड, रैदासपुरा आदि शामिल हैं। गर्मियों में समस्याग्रस्त वार्डों में टैंकर पहुंचाए जाते हैं, लेकिन समस्या फिर भी बनी रहती है। इसके मद्देनजर सभासद हरिओम कुशवाहा ने आमरण अनशन आरंभ किया है। अनशन पर बैठे सभासद हरिओम कुशवाहा ने कहा है कि वार्ड नंबर 16 मुहल्ला आजादपुरा के समूचे क्षेत्र में पेयजल की समस्या कई सालों से चली आ रही है। जो आजादपुरा टौरिया में पाइप लाइन डाली गई हैं, वह या तो जंग खा चुकी हैं या फिर काफी संकरी हैं। ऐसे क्षेत्रों में मकान अधिक बन गए हैं, जिससे पेयजल की पूर्ति हीं नहीं हो पा रही है। वार्ड के कई इलाकों में तो पाइप लाइन भी नहीं डाली गई है। आज दोपहर करीब दो बजे सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे व एसडीएम सदर गजल भारद्वाज ने मौके पर पहुंचकर अनशनकर्ता की बात को सुना। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि विभागीय अफसरों से बातचीत कर समस्या का निदान कराया जाएगा। इस मौके पर सभासद मुकेश रजक, पूजा ग्वाला, लवली शर्मा, केके पंथ व मुहल्लेवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed