फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   RTE: Help desk will also be helpful in filling the form

आरटीई : फाॅर्म भरवाने के लिए हेल्प डेस्क भी बनेगी मददगार

Mon, 02 Feb 2026 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
RTE: Help desk will also be helpful in filling the form
ब्लॉक स्तर के अधिकारी भी पात्र परिवार के लोगों को आवेदन करने के लिए करेंगे प्रेरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आरटीई के तहत प्रथम चरण के लिए सोमवार को आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ अभिभावकों की मदद के लिए विभिन्न विभागों में आरटीई हेल्पडेस्क बनाई जाएगी। इसके साथ ब्लॉक स्तर के अधिकारी ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराने के लिए पात्र परिवार के लोगों को आवेदन करने के लिए प्रेरित करेंगे।
निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी और पहली कक्षा की 25 फीसदी सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। इसके लिए प्रतिपूर्ति के रूप में प्रति बच्चा निर्धारित रुपये हर माह शासन की ओर से निजी विद्यालयों को दिया जाता है। हर वर्ष बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ऐसे बच्चों को आरटीई की प्रक्रिया अपनाई जाती है।
विज्ञापन

इसके अलग-अलग तिथियों में आवेदन और स्कूल आवंटन की प्रक्रिया की जाती है। इस बार प्रथम चरण में आवेदन करने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। आरटीई में आवेदन करने के लिए अभिभावकों को परेशानी न हो, इसके लिए विभागों में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। यहां पर ऑनलाइन आवेदन करने में परेशान होने वाले अभिभावकों काे आवेदन कराने में मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ आरटीई में ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराने के लिए ब्लॉक स्तर के अधिकारी भी भूमिका निभाएंगे और अपने-अपने क्षेत्र के पात्र परिवारों के बच्चों को आवेदन करने के लिए प्रेरित करेंगे। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-गांव प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। जोकि आरटीई के तहत पात्र परिवार के बच्चों का आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। डीसी सामुदायिक सहभागिता प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आरटीई के तहत प्रथम चरण के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासन के निर्देशानुसार इस प्रक्रिया को कराया जाएगा और बच्चों को प्रवेश कराया जाएगा।


तीन चरणों में होगी प्रक्रिया

चरण - आवेदन की तिथि - सत्यापन व लॉक - लॉटरी की तिथि - आवंटित के सापेक्ष नामांकन का आदेश

प्रथम - 2 से 16 फरवरी - 2 से 16 फरवरी - 18 फरवरी - 20 फरवरी

द्वितीय - 21 फरवरी से 7 मार्च - 21 फरवरी से 7 मार्च - 9 मार्च - 11 मार्च

तृतीय - 12 से 25 मार्च - 12 से 25 मार्च - 27 मार्च - 29 मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed