फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rojgaar sevak bookek for fraud

रोजगार सेवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Tue, 02 Feb 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
rojgaar sevak bookek for fraud
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
मड़ावरा/ललितपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी एक विधवा महिला के बैंक खाते में से दस हजार रुपये निकालने और रोजगार सेवक द्वारा सुविधा शुल्क वसूल किए जाने के मामले में रोजगार सेवक के खिलाफ थाना मड़ावरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गोराकला में आवास की लाभार्थी विधवा महिला भुमानीबाई के बैंक खाते से सुविधा शुल्क के रूप में प्रधानमंत्री आवास योजना की धनराशि निकाली की गई थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके ही गांव के रोजगार सेवक देवेंद्र प्रजापति द्वारा गांव के ही जयहिंद द्वारा महिला का अंगूठा फिंगर-डिवाइस पर लगवाकर दस हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित महिला और रोजगार सेवक के बीच फोन पर हुई बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पीड़ित महिला पर राजीनामा और शिकायत नहीं करने का दबाव बनाया जा रहा था। इस मामले में विभागीय जांच और पीड़िता के बयानों के आधार पर मड़ावरा विकासखंड के प्रशासक की तहरीर पर रोजगार सेवक देवेंद्र प्रजापति के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जांच में हुई धोखाधड़ी की पुष्टि
विगत दिनों सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने के एवज में पैसे की मांग को लेकर एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम अन्नावि दिनेश कुमार द्वारा उक्त प्रकरण की जांच कराई गई। इसमें ग्राम गोराकला के ग्राम रोजगार सेवक देवेंद्र प्रजापति द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की लाभार्थी भुवन बाई पत्नी स्व. जगदीश लोधी से धोखाधड़ी कर 14000 (चौदह हजार रुपये) लिए जाने की पुष्टि हुई। दोषी पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम रोजगार सेवक, ग्राम गोराकला विकास खंड मड़ावरा देवेंद्र प्रजापति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed