फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Roadwaze bus not able to run

नहीं चल पा रहीं रोडवेज बसें

Fri, 18 Oct 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Roadwaze bus not able to run
बंद हो गईं रोडवेज की मदनपुर- झांसी बस। - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। झांसी से मदनपुर के बीच चलने वाली रोडवेज की दो लोहिया बसों के बंद हो जाने से यात्री परेशान हो रहे हैं। बसों के बंद हो जाने के कारण यात्रियों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से झांसी-ललितपुर-मड़ावरा-मदनपुर तक चलने वाली बसों को बंद कर दिया गया है, जिससे यात्री परेशान हैं। सुबह चलने वाली इन बसों से सरकारी कर्मचारी, मरीजों, अन्य यात्रियों को अच्छी सहूलियत मिल जाती थी, लेकिन अचानक दो बसों के बंद होने से प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी बढ़ गई है। वहीं, दोपहर में आने वाली बस भी नियमित नहीं आ रही है। प्रयागराज को जाने वाली बस भी नियमित नहीं आ रही है। ललितपुर डिपो के लिये प्रदेश शासन ने परिवहन विभाग झांसी को लगभग 40 बसें दी हैं। इन बसों में से झांसी से मदनपुर के लिए तीन लोहिया बसें आती थीं, जो तीनों बसें रात में मदनपुर रुकती हैं। सुबह तीनों बसों को अपने निर्धारित समय पर मदनपुर से झांसी के लिए रवाना होने का परमिट है। परिवहन निगम की पहली बस सुबह 5:30 बजे, मदनपुर से झांसी के लिए चलती थी। दूसरी सुबह छह बजे मदनपुर से झांसी के लिए चलती थी। तीसरी बस मदनपुर से झांसी के लिए सुबह 7:30 बजे चलती थी। यही, बसें दोपहर में भी आती- जाती थीं। एक बस मड़ावरा से प्रयागराज को शाम पांच बजे जाती थी। यह सभी बसें नियमित रूप से परिवहन विभाग द्वारा संचालित की जा रहीं थीं।
विज्ञापन

लेकिन, इन बसों को परिवहन विभाग द्वारा आए दिन बंद किया जा रहा है। सुबह साढ़े पांच बजे एवं छह बजे वाली बसों को बंद कर दूसरे मार्ग पर भेज दिया गया है। दोपहर में एक बस चलती थी, जो रात में झांसी रुकती है। लेकिन, अब यह बस कभी कभार ही आ रही है। सुबह सिर्फ साढ़े सात बजे की बस ही आ रही है, जो सवारियों के हिसाब से नाकाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट बस संचालक रोडवेज की लोहिया बसों को शुरू से ही प्रभावित करने का काम कर रहे हैं। एक बार फिर इन बसों को बंद करने का प्रयास किया जा रहा। परिवहन विभाग की बसें नियमित नहीं चलने से मदनपुर से झांसी जाने वाले यात्री, कर्मचारी और मरीज परेशान हैं। यात्रियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए लोहिया बसों को निरंतर चलवाए जाने की मांग की है।
आमदनी नहीं होने के कारण मैंने सुबह की सिर्फ एक बस बंद की है। जबकि, सुबह की दोनों बसें नियमित रूप से चलेंगी।
- सुग्रीव राय, आरएम रोडवेज, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed