फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   roadways dipot facility soon

जनपद को दो माह बाद मार्च में मिलेगी रोडवेज डिपो की सुविधा

Mon, 11 Jan 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
roadways dipot facility soon
रोडवेज डिपो का निर्माणाधीन डीजल शेड। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बीते पांच वर्षों से निर्माणाधीन रोडवेज डिपो का निर्माण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। दो माह बाद मार्च में डिपो का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद जिले को रोडवेज की सुविधा मिलेेगी। इससे यातायात के साधन सुगम हो सकेंगे। साथ ही अंतरराज्जीय यात्रा के लिए बसों की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

ब्लॉक जखौरा के ग्राम रोड़ा में वर्ष 2015 में तत्कालीन सपा शासन काल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रोडवेज डिपो निर्माण का शिलान्यास किया था। इसके निर्माण के लिए चार करोड़ 99 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। तब डिपो का निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन आधे निर्माण के बाद डिपो के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन कार्य में बाधा बन गई। इससे निर्माण कार्य बंद हो गया।
विज्ञापन

विभाग ने हाईटेंशन लाइन को हटवाने के लिए प्रयास किया, जिसके स्टीमेट बनने में डेढ़ वर्ष का समय बीत गया। स्टीमेट का पैसा रोडवेज विभाग द्वारा बिजली विभाग को दिया, इसके बाद भी लाइन नहीं हटी। तीन वर्ष बीतने बाद हाईटेंशन लाइन हटने का रिवाइज स्टीमेट बनाया गया। जिसकी राशि का भुगतान हुआ और हाईटेंशन लाइन हट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य में अधिक समय बीतने से सामग्री के दाम बढ़ गए। इससे तय स्टीमेट में निर्माण पूरी नहीं हो सका। इसके बाद विभाग ने निर्माण के लिए रिवाइज स्टीमेट भेजा। जिसके बाद डिपो निर्माण की राशि दो गुनी होकर नौ करोड़ 35 लाख रुपये तक पहुंच गई। इसका टेंडर बीते माह हो चुका। अब डिपो के निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है। मार्च में डिपो निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। जिसके बाद रोडवेज डिपो की बसों का संचालन शुरु हो जाएगा।
इससे जनपदवासियों को जिले के साथ ही मध्यप्रदेश के जनपदों में यात्रा करने के लिए रोडवेज डिपो की बसों की सुविधा मिलेगी। साथ यातायात व्यवस्थाएं सुदृढ़ हो जाएंगी।
-------
यह बनाए गए भवन
रोडवेज डिपो में मुख्य भवन, कैंटीन व अन्य भवन बनकर तैयार हो गए है। शेड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। रास्ते व परिसर में बड़े पत्थर हटाए गए हैं। बसों की धुलाई के लिए रैंप तैयार हो गया है। मिट्टी डालकर समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। कार्यशाला का अधूरा कार्य पूरा होने की स्थिति में आ गया है। मुख्य भवन से हाईवे मार्ग तक सड़क डाले जाने की तैयारी चल रही है।

-----
रोडवेज डिपो निर्माण में मुख्य भवन पहले ही बनकर तैयार हो गया है। डीजल शेड का निमाण किया जा रहा है। वर्कशाप का कार्य में कुछ समय लग रहा है। हालांकि अब दो माह में ही डिपो का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
हरीओम वर्मा, अवर अभियंता-परिवहन निगम डिपो

रोडवेज डिपो का मुख्य भवन

रोडवेज डिपो का मुख्य भवन- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed