फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   roads overthrow for pipe line

पाइप लाइन बिछाने को उखाड़ी सात महीने पुरानी सड़क

Thu, 14 Jan 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
roads overthrow for pipe line
ललितपुर। वार्ड नंबर एक सिद्धनपुरा में सात महीने पहले बनी सड़क को पाइपलाइन बिछाने के लिए उखाड़ दिया गया है। इससे रास्ते में इधर - उधर पेवरब्रिक्स बिखरे पड़े हैं, जो स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। जिम्मेदार का ध्यान इस ओर नहीं है।
विज्ञापन

सिद्धनपुरा में नेहरू नगर पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है। लेकिन, पाइप लाइन बिछाने के दौरान जो सड़कें खोदी जा रही हैं उन्हें दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। इससे लोगों को आने - जाने में असुविधा हो रही है। सिद्धन मंदिर के ठीक सामने करीब सात माह पहले पेवरब्रिक्स की सड़क डाली गई थी। इस सड़क को खोदकर पाइप लाइन बिछा दी गई है। घरेलू कनेक्शन के पाइप सड़क पर ऐसे ही खुले छोड़ दिए गए हैं। पेवरब्रिक्स भी यहां-वहां बिखरे पड़े हैं। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। बगल वाली गली में बिजली के खंभे लगे हैं, लेकिन उनमें लाइट नहीं है। इस कारण शाम होते ही गली में अंधेरा पसर जाता है। गली में आधी सड़क पर पेवरब्रिक्स हैं और आधी सड़क कच्ची छोड़ दी गई है। पिछले दिनों हुई हल्की बरसात में कच्ची सड़क पर कीचड़ हो गया। क्योंकि, सड़क की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है।
विज्ञापन

-----
नगर पालिका परिषद लगातार उपेक्षा कर रही है। गली में न तो झाड़ूू लगाई जा रही है और न ही प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। जो सड़क डाली गई है, उसे अधूरा छोड़ दिया गया है। - पुरुषोत्तम नारायण
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मोहल्ले में जो पाइप लाइन बिछाई जा रही है, उसमें अभी पानी की आपूर्ति की फिलहाल संभावना नहीं है। इसके बाद भी पाइप लाइन के लिए सड़क को खोद दिया गया है, जिससे आने-जाने में असुविधा हो रही है। - मनोज रिछारिया
-----
पहले टंकी का निर्माण किया जाना चाहिए था और उसके बाद पाइप लाइन डालनी थी। लेकिन, इसके विपरीत काम हो रहा है। पाइप लाइन के चक्कर में सड़कें जरूर खराब की जा रही हैं। - चंद्रप्रकाश तिवारी
-----
सड़क को खोद दिया और सही तरीके से पेवरब्रिक्स नहीं लगाए हैं, जिससे आवाजाही में असुविधा हो रही है। जानवर भी ठीक से निकल नहीं पा रहे हैं। समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। - अनीता

-----
जो पाइपलाइन बिछाई जा रही हैं, वह लोगों के लिए शोपीस साबित हो रही है। सात महीने पहले बनाई गई सड़क को खराब कर देने से लोगों में गुस्सा है। पाइप लाइन बिछाने को लेकर तनिक भी उत्साह नहीं है। - रेखा
-----
जलनिगम को सड़क की मरम्मत कराना है। यदि सड़क को सही तरीके से ठीक नहीं किया गया तो इस संबंध में जल निगम के अफसरों से बात की जाएगी। सड़क सही कराई जाएगी।
- निहाल चंद्र
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed