{"_id":"63ade966d501da173a15ff0d","slug":"road-will-be-built-from-anora-to-chadrau-population-of-ten-thousand-will-be-benefited-lalitpur-news-jhs235930521","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अनौरा से चढ़रऊ तक बनेगी सड़क, दस हजार की आबादी होगी लाभांवित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अनौरा से चढ़रऊ तक बनेगी सड़क, दस हजार की आबादी होगी लाभांवित
विज्ञापन
ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम अनौरा से चढ़रऊ जाने वाली सड़क दस किलोमीटर की सड़क आने वाले समय में चढ़रऊ, भौंरदा से ललितपुर आने वाले लोगों के लिए बायपास सड़क का काम करेगी। इस दस किलोमीटर सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी की सहमति पर ग्राम पंचायत अनौरा ने प्रस्ताव भेजा है। सड़क के निर्माण हो जाने से अनौरा, तालगांव, भौंरदा और चढ़रऊ के लोगों को मुख्यालय आने के लिए चक्कर काटकर आने से मुक्ति मिलेगी।
ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम अनौरा है। इस गांव की आबादी करीब ढाई हजार की है। इस गांव से करीब दस किलोमीटर लंबा एक कच्चा रास्ता चढ़रऊ गांव के लिए जाता है। जिसके रास्ते में तालगांव जिसकी आबादी करीब दो हजार, भौंरदा जिसकी आबादी करीब दो से ढाई हजार और चढ़रऊ जिसकी जनसंख्या करीब चार से साढे़ चार हजार है। इस प्रकार से दस से ग्यारह हजार की आबादी इस कच्चे रास्ते का उपयोग मुख्यालय आने के लिए के तौर पर करते है। कारण है ललितपुर-महरौनी सड़क के रास्ते का प्रयोग करने पर दूरी अधिक होना। जिस वजह से लोग इस रास्ते का उपयोग ज्यादा करते है। हालांकि बरसात के दिनों में यह रास्ता बंद हो जाता है। इस क्षेत्र के ग्रामीण काफी समय से अनौरा से छिल्ला तक की इस सड़क को बनाए जाने की मांग कर रहे थे। जिलाधिकारी आलोक सिंह हाल में ग्राम अनौरा में पहुंचे थे। उन्होंने इस कच्ची सड़क को देखा और जानकारी ली थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर इस सड़क निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो इस सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।
बायपास सड़क का करेगी काम
अभी तक चढ़रऊ-भौंरदा गांव के लोग ललितपुर आने के लिए पांच किलोमीटर दूर छिल्ला व यहां से बीस किलोमीटर दूरी का रास्ता तय करते हैं। अनौरा-चढरऊ सड़क बन जाने से यह बायपास के तौर पर देखा जा रहा है। इस सड़क के निर्मित होने से इस क्षेत्र के लोगों को करीब दस किलोमीटर की दूरी कम होगी। सड़क बनने से इस क्षेत्र के लोग अनौरा-जिजयावन व मसौरा बैरियर से हाइवे के रास्ते ललितपुर आ सकेंगे।
विज्ञापन
ग्राम अनौरा से ग्राम चढ़रऊ जाने के लिए सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। करीब दस किलोमीटर लंबी सड़क बन जाने से इस क्षेत्र के लोगों को आने जाने में काफी सहूलियत रहेगी। जल्द ही इस सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - आलोक सिंह, जिलाधिकारी ललितपुर