{"_id":"6158b56f8ebc3e4afc369382","slug":"road-security-week-negligence-lalitpur-news-jhs2057432137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा सप्ताह का असर, शहर में रहा बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
कटरा बाजार में रास्ते में खड़े वाहन
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
ललितपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान भी यातायात व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं आया है। बाजारों की गलियों में खड़े आड़ेे-तिरछे दो पहिया वाहनों से पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। कई बार तो बाइक चालकों को दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। जाम जैसे हालात के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
जनपद में यातायात व्यवस्थाओं का बुरा हाल बना हुआ है। शहर से लेकर गांव तक चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। मुख्य सड़क से लेकर छोटी गलियों में खड़े आड़े-तिरछे वाहन मुसीबत बन गए हैं। इससे लोगों को निकलने में भी परेशानी होती है। शहर की महावीर प्याऊ से साड़ी बाजार व चूड़ी बाजार की पहले ही गली संकरी है। इसमें एक ओर दुकानदार बाहर सामान सजा लेते हैं। वहीं बाजार आने वाले लोग भी अपने वाहनों को मुख्य सड़क से लेकर अंदर गली तक खड़ी कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को बाइक अंदर ले जाना तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। वहीं शनिचरा चौराहे से कटरा बाजार के अंदर बीच गली में ही बाइक खड़ी हो रही हैं। इससे गली में पैदल भी मुश्किल हो रहा है। सुबह से लेकर शाम तक गली में वाहन खड़े रहते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को दुर्घटना होने तक का खतरा बना रहता है। कई चालक तो पैदल राहगीरों को बचाते हुए अनियंत्रित होकर गिर तक जाते हैं। अधिक भीड़ होने पर जाम के हालात बन जाते हैं। लोगों ने यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।