{"_id":"5f52945c8ebc3e54d33be490","slug":"road-damage-people-upset-lalitpur-news-jhs1754819149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बमराना से गदोरा गांव जाने वाली सड़क खस्ताहाल, राहगीर हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बमराना से गदोरा गांव जाने वाली सड़क खस्ताहाल, राहगीर हो रहे परेशान
विज्ञापन
गदोरा से बमराना की कच्ची सड़क पर हुआ कीचड़
- फोटो : LALITPUR
ङोगरा खुर्द / ललितपुर । तहसील पाली के अंतर्गत बमराना से गदोरा तक सड़क खस्ताहाल होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यह संपर्क मार्ग कच्चा है। जिसके चलते ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क बनवाने की मांग की, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
गौरतलब है कि आजादी के बाद से आज तक यहां पक्की सड़क नहीं बनाई गई। इससे बारिश में ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है, जबकि यह गांव तहसील और थाना क्षेत्र से दूर है। बरसात में बमराना, सक्तू, बुदनी, दैनपुरा, मुढिया, बारचोन, गदोरा, धोलपुरा के ग्रामीणों का मुख्य संपर्क मार्ग टूट जाता है। इससे पहले चार गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया था। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों बमराना से गदोरा तक सङ़क निर्माण का आश्वासन दिया था पर अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि इस सड़क के बनने से दर्जनों गांव के राहगीरों को आने - जाने में सुविधा होगी। कहा कि डोंगरा खुर्द से गदोरा तक प्रधानमंत्री सड़क तथा सैदपुर से बमराना तक पक्की सड़क है, लेकिन चार किलोमीटर कच्ची सड़क होने से लोगों का संपर्क बरसात के दिनों में टूट जाता है, जिससे ग्रामीणों को चार किलोमीटर के सफर को पचास किलोमीटर घूमकर तय करना पड़ता है।
गदोरा बमराना सड़क की मांग काफी दिनों से करते चलें आ रहें हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से आश्वसन के अलावा कुछ नहीं मिला। - दीपू टोटे, बमराना
विज्ञापन
तीन किलोमीटर कच्चा रास्ता होने की वजह से थाना तहसील पहुंचने को 50 किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ता है, जिम्मेदार लोगों को ध्यान देना चाहिए। - जितेंद्र तिवारी, बुदनी
गदोरा बमराना सड़क बनने से दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र का विकास होगा। - प्रवीण कुमार