फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   road contruction

सड़क का निर्माण कार्य शुरू

Thu, 15 Oct 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
road contruction
कैप्सन - सड़क पर चलता निर्माण कार्य - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। तालबेहट से ललितपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर पेट्रोल पंप से सेंट्रल बैंक तक मार्ग पर पड़ी गिट्टी राहगीरों के लिए मुसीबत साबित हो रही थी। इस खबर के अमर उजाला में रविवार के संस्करण में प्रकाशित होने के बाद नींद से जागे पीडब्लूडी विभाग ने बुधवार से उक्त सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया। बताते चले कि तालबेहट में टेकरी कट से तरगुवा तक का पूरा मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। पीडब्लूडी ने उक्त मार्ग की मरम्मत करवा दी थी परन्तु किसी कारण से पेट्रोल पंप से सेंट्रल बैंक के मध्य का भाग रह गया था। जिस पर कुछ माह पहले विभागीय अधिकारियों ने गिट्टी डलवा दी। मार्ग पर डाली गई गिट्टी कई जगह से उखड़ गई हैं। जिससे इस मार्ग पर वाहन चलाना मुसीबत भरा हो रहा हैं। खासकर दो पहिया वाहन चालकों को और भी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। उक्त मार्ग पर प्रति दिन कई वाहन चालक गिर कर चोटिल हो रहें हैं। वही मार्ग पर दिन भर उड़ती धूल जनता के लिए परेशानी पैदा कर रही हैं। अमर उजाला ने अपने रविवार के अंक में पेज क्रमांक चार पर ‘पेट्रोल पंप से रानीपुरा तक सड़क पर पड़ी गिट्टी से परेशान है लोग’ नामक शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद बुधवार को विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में ठेकेदार ने उक्त सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया।

कैप्सन - सड़क पर चलता निर्माण कार्य

कैप्सन - सड़क पर चलता निर्माण कार्य- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed