फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   road accident, woma and child injured

दुपट्टा बाइक से फंसने से महिला छह माह के बच्चे समेत गिरी, हालत गंभीर

Tue, 07 Jul 2020 06:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
road accident, woma and child injured
accident - फोटो : accident
तालबेहट। तालबेहट-जखौरा मार्ग पर दिगारा पुलिया के पास पति और छह माह के बच्चे के साथ बाइक से जा रही एक महिला का दुपट्टा बाइक के पहिये में फंस गया, जिससे वह बच्चे सहित गिर पड़ी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडीकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। मंगलवार को झांसी निवासी विजय अपनी पत्नी रिमझिम और अपने छह माह के बच्चे को लेकर बाइक से मध्य प्रदेश के मुगांवली जा रहे थे। तालबेहट-जखौरा मार्ग पर दिगारा पुलिया के पास अचानक रिमझिम का दुपट्टा बाइक के पहिये में फंस गया, जिससे वह गिर पड़ी। साथ में छह महीने का बच्चा भी गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। महिला और मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट भिजवाया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed