फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   road accident

कोई शादी तो कोई ससुराल से लौट रहा था घर

Wed, 27 Apr 2022 10:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
road accident
ललितपुर। बीते दिन मंगलवार को हुई बस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी। इनमें कुछ लोग शादी तो कुछ लोग ससुराल और कुछ रिश्तेदारों से मिलकर घर लौट रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता कि अब वह घर नहीं पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन

थाना महरौनी अंतर्गत कस्बा निवासी सुखवती (62) पत्नी आनंदकुमार की पुत्र ललिपुर में ब्याही है। जिससे मिलने के लिए पति के साथ आईं थी। शाम को बेटी से मिलने के बाद घर जा रहीं थी। इस दौरान बस दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं गांव बजर्रा निवासी लखनलाल पुत्र जूने अपनी रिश्तेदारी ग्राम जामुन धाना से लौटकर घर जा रहे थे। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम पिपरियावंशा निवासी रघुवर (25) पुत्र रामचरन अपनी भांजी की शादी में खितवांस जा रहा था। लेकिन नहीं पहुंच सका। वहीं बाइक सवार थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम दावनी निवासी रजनीश (25) पुत्र देवी अपनी ससुराल कुसमाड़ से अपने घर आ रहा था, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। घर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed