फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   road accident, driver injured

सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में कंटेनर ने मारी टक्कर, स्टेयरिंग में फंसा कंटेनर चालक गंभीर

Tue, 07 Jul 2020 06:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
road accident, driver injured
truck - फोटो : truck
कड़ेसराकलां/तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली अंतर्गत ग्राम कड़ेसराकलां के पास राजमार्ग पर खड़ी एक डीसीएम में तेज गति से आ रहे कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कंटेनर चालक स्टेयरिंग में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को रात में रायपुर मंडी से ककड़ी एवं शिमला मिर्च लेकर दिल्ली जा रही डीसीएम का डीजल खत्म हो गया था। इस कारण चालक ने उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया। वह पेट्रोल पंप से डीजल लाने की व्यवस्था बना रहा था कि तभी पीछे से आ रहे कंटेनर के चालक ने सड़क के किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम डिवाइडर पर चढ़ गई और कंटेनर चालक मध्यप्रदेश के पिछोर निवासी मायाराम झा (38) पुत्र रामलाल स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया। कंटेनर का अगला भाग और डीसीएम का पिछला भाग क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। एंबुुलेंस और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पुलिस, एंबुलेंस स्टाफ और ग्रामीणों ने स्टेयरिंग में फंसे चालक को बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed