{"_id":"6096fccb8ebc3ea2c45d3a4d","slug":"road-accident-died-lalitpur-news-jhs194603410","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खोंखरा के आगे बैलगाड़ी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना पाली अंतर्गत ग्राम निबऊआ निवासी मूलचंद पाल (21) पुत्र रामचरन पाल इंदौर में एक फैक्ट्री में काम करता था। कुछ दिनों पूर्व लॉकडाउन के कारण वह अपने गांव वापस लौट आया। शनिवार की रात करीब ग्यारह बजे वह गांव के ही एक युवक की शादी में बारात में जाने के लिए थाना बानपुर के ग्राम पाह अपने दो साथियों ग्राम पाली निवासी रवि (18) पुत्र सुरेश पाल एवं ग्राम निबऊआ निवासी राजकुमार (17) पुत्र रामकिशन पाल के साथ बाइक से जा रहा था। अभी वह कोतवाली ललितपुर क्षेत्र के ग्राम खोंखरा के आगे एक पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे कि उनकी तेज रफ्तार बाइक ने संतुलन खो दिया और आगे जा रही बैलगाड़ी से जा टकराई, जिससे मूलचंद की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथियों को मामूली चोटें आईं।
जानकारी मिलने को पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।