फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Retired railroad workers to cheat two arrested

सेवानिवृत्त रेल कर्मी को झांसा देने वाले दो गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Retired railroad workers to cheat two arrested
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा बिजरौठा के मजरा दिगारा के सेवानिवृत्त रेल कर्मी से चालीस हजार रूपए की लूट करने वाले दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। इस मामलें में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेेेज दिया। वही तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी कर दी है।
दिगारा निवासी बाबूलाल पुत्र हीरे प्रजापति सेवानिवृत्त रेल कर्मी है। 19 नवंबर को उसके घर पर मोटर साइकिल क्रमांक
एमपी- 07- एमक्यू - 2098 से आरिफ एवं सद्दाम दो युवक आए और उसका नाम पूछकर कहा कि हम लोग सरकारी कर्मचारी है और खेतों को समतल करते है,

जिसके बाद वह दोनों बाबूलाल एवं उसके पुत्र के साथ खेत पर पहुंचे। अगले दिन वह जेसीबी मशीन लेकर उसके खेत पर गए और लगभग दो घंटे मशीन चला कर खेत का समतल किया। इसके बाद उन्होंने डीजल के नाम पर बाबूलाल से चार हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन


इसके बाद 21 नवंबर शनिवार को वह दोनों लोग फिर मशीन लेकर आए और तीन घंटे मशीन चलाई। इसी बीच एक बुलेरो गाड़ी से तीन अज्ञात युवक उसके खेत पर आए। इसके बाद आरिफ एवं सद्दाम ने कहा कि हमारे साहब आ गए। वह मुझे लेकर उनके पास गए। जिस पर वह बोले की तुम्हारा काम सात लाख रूपए का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद उन्होंनें उक्त राशि की मांग की तब मैने कहा कि आपके आदमियों ने बताया था कि उक्त काम फ्री में होना है। जिस पर एक ने मेरी कनपटी पर तमांचा लगा दिया और धमकाते हुए बोले की साले पैसा देता हो या नहीं, बरना गोली मार कर जान से खत्म कर दूगां । इसके बाद तेरे परिवार को जान से मार डालेगें। इसके बाद आरिफ मुझे मोटर साइकिल से लेकर तालबेहट इलाहाबाद बैंक आया। जहां उसने मेरा तीन लाख सत्तर हजार का बिट्राल भरवाया।

जिस पर शाखा प्रबंधक ने पैसा देने से मना कर दिया। इसके बाद रफीक मुझे मोटर साइकिल से लेकर कुए पर आया। इसके बाद जब उसने मुझे मारने की धमकी दी तो मैंने अपने पुत्र से घर में रखे चालीस हजार रूपए मंगवाए।

इसके बाद आरोपी आरिफ उसे फोन करके पैसा मांग रहा है।

जिस पर पुलिस ने  आरिफ पुत्र हनीफ एवं सद्दाम पुत्र सलीम  निवासी गऊशाला देहात थाना शिवपुरी  मध्य प्रदेश सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने इस मामलें में आरिफ एवं सद्दाम के खिलाफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed