फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   retired profaser suicide

फांसी लगाकर रिटायर्ड प्रोफेसर ने दी जान

Mon, 20 Sep 2021 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
retired profaser suicide
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
ललितपुर। थाना सोजना के अंतर्गत नई बस्ती निवासी एक रिटायर्ड प्रोफेसर ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

थाना सोजना के नई बस्ती निवासी लखनलाल शनिवार को खाना खाने के बाद रात को अपने कमरे में सोने चले गए। वह रोज अलसुबह उठ जाते थे। रविवार की सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजनों ने सुबह साढ़े पांच बजे दरवाजे खटखटाए, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिस पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो वृद्ध का शव छत के कुंदे पर रस्सी से फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना थाना सोजना पुलिस को दी।
जानकारी मिलने पर थाना सोजना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक बेटा व एक बेटी है। मृतक के नाती डॉ. अंब्रेश देवलिया ने बताया कि उसके नाना लखनलाल नागपुर यूनिवर्सिटी के अंतर्गत गोंदिया में एक महाविद्यालय में प्रोफेसर के पद से रिटायर्ड हुए थे। वह कुछ चिड़चिड़े हो गए थे और बीते रोज वह मकान बेचने की जिद भी कर रहे थे। उन्होंने फांसी किसी वजह से लगा ली, इसकी जानकारी नही हैं।
विज्ञापन

फांसी लगाने से ग्रामीण की मौत
दो माह से पीलिया से पीड़ित था, थाना बानपुर का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना बानपुर के अंतर्गत कस्बा बानपुर में एक ग्रामीण ने घर के पास बाड़े में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।
कस्बा बानपुर निवासी रामकुमार सोनी (38) पुत्र जगदीश सोनी दो माह से पीलिया से पीड़ित चल रहा था और इसके बाद वह शराब का अधिक सेवन करने लगा था। शनिवार की रात करीब आठ बजे वह शराब के नशे में घर आया और घर के बाड़े में ही लगे नीम के पेड़ पर रस्सी से फांसी के फंदे पर लटक गया। कुछ देर बाद जैसे ही उसका भाई सोनू घर आया तो मकान के दरवाजे खुले देखकर वह अंदर गया, लेकिन रामकुु्मार उसे नहीं मिला, जिसके बाद उसने बाड़े में जाकर देखा तो उसका शव नीम के पेड़ पर लटक रहा था। जिस पर उसने अन्य परिजनों को बुलाकर थाना बानपुर पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर थाना बानपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई सोनू ने बताया कि उसका भाई पीलिया की बीमारी से दो माह से पीड़ित चल रहा था और इसी दौरान उसने शराब का अधिक सेवन भी करना शुरू कर दिया था और शराब के नशे में ही फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतक अविवाहित था और वह दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed