फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   restroom destruction, gram pradhan complaint

प्रतीक्षालय ध्वस्त होने के मामले में ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी तहरीर

Fri, 30 Jul 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
restroom destruction, gram pradhan complaint
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
तालबेहट। विकास विभाग ने प्रतीक्षालय गिराने के मामले में चार दिन बाद अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। वही, पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कड़ेसराकलां में लाखों रुपये की लागत से यात्रियों के रुकने के लिए बनाए गए प्रतीक्षालय को गांव के कुछ रसूखदार लोगों ने ध्वस्त कर दिया था। इससे पूर्व भी उक्त प्रतीक्षालय को दो बार ट्रैक्टर से ठोकर मारकर गिराने का असफल प्रयास किया गया था। उस समय विकास विभाग सहित अन्य अधिकारी कार्रवाई की बात कहकर मामले को टालते रहे थे। इसके बाद 24 जुलाई की रात में गांव के कुछ रसूखदार लोगों ने उक्त प्रतीक्षालय को अपने निजी स्वार्थ की खातिर रात में ध्वस्त कर दिया था। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद ग्राम प्रधान ज्ञान सिंह यादव और ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र बरौदिया ने उक्त मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने के संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। ग्रामीण असमंजस की हालत में है। उनका कहना है कि जब पुलिस ने उक्त मामले में रात में ही एक युवक को पकड़ा है तब अज्ञात के खिलाफ तहरीर देना मामले में रस्म अदायगी जैसी नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed