फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   reskless health workers

लापरवाह आशा व एएनएम के खिलाफ करें कार्रवाई

Mon, 17 Aug 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
reskless health workers
doctor - फोटो : doctor
ललितपुर। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें, जिलाधिकारी ने 24 घंटे का कोविड-19 की समीक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि ब्लाक तालबेहट के ग्राम ककरारी, सनौरी व ब्लाक महरौनी के ग्राम सुकलगुआं, नैगुआं, एवं दरगाह के ग्राम समर्दा में आशा एवं एएनएम डोर टू डोर सर्वे नहीं करने नहीं जा रही है जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लापरवाह आशा व एएनएम के विरुद्ध कार्रवाई करें। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 458 है। जनपद में अब तक कुल 238 मरीज हैं। इसके बाद जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि टीकमगढ़ महरौनी मार्ग एवं महरौनी पीएचसी में टेस्टिंग बूथ बना कर वहां से गुजरने वाले वाहनों के यात्रियों की सघन जांच कराई जाए। साथ ही चिगलौआ प्लांट में भी काफी वाहनों का आवागमन होता है, ऐसी में वहां भी बूथ बनाकर जांच करें। उन्होंने कहा कि जो मरीज पॉजिटिव निकला है उसकी निगरानी के लिए बीना के चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करें। बैठक में डॉ अमित चतुर्वेदी ने बताया कि बस स्टैंड पर आज कैंप लगाकर लोगों की एंटीजन जांच की गई है जन में एक मरीज संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि बसों में आने जाने वाली यात्री अधिकांश दुकानदार मास्क नहीं पहन रहे हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सोमवार को जनपद में सघन अभियान चलाकर ऐसे सभी दुकानदारों व यात्रियों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई कर जुर्माना वसूलें। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवनों के निर्माण की स्थिति का पता लगाकर अवगत कराएं। उन्होंने स्वस्थ विभाग में एक लेखाधिकारी संबंध कर प्रतिदिन लेखा कार्यों की समीक्षा एवं परीक्षण कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed