फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Report filed on 13 in the fight over the construction of the road

रास्ते के निर्माण को लेकर मारपीट में 13 पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 24 Sep 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Report filed on 13 in the fight over the construction of the road
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला बड़ापुरा में रास्ते के निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तेरह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला बड़ापुरा निवासी सुखवती कुशवाहा पत्नी जयराम कुशवाहा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते 22 सितंबर को वह घर पर नहीं थी। घर में केवल उसकी चार बेटियां व दो बेटे थें। सुबह करीब ग्यारह बजे विपक्षी सुरेंद्र, राहुल, छोटू, जगत सिंह, कोमल, मंजूलता, चांदनी, मौसम, सुनील एवं राम नगर निवासी चार अज्ञात आरोपी एक राय होकर आए और घर में घुस गए और मकान निर्माण के रास्ते को लेकर गाली गलौज करते हुए लात घूसों व लाठियों से उसकी बेटियों व बेटों के साथ जमकर मारपीट कर दी। साथ ही घरेलू सामग्री तहस नहस कर दिया। जिससे उसके परिजनों को काफी चोटें आई हैं। उक्त लोगों ने थाने में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed