{"_id":"ca2c0f730ffc91ba21d10ea304207f37","slug":"removal-instructions-employ-servants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवको को हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवको को हटाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय के निर्देश पर उपायुक्त श्रम व रोजगार नरेंद्र देव ने गत दिवस ब्लाक जखौरा का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम रोजगार सेवकों की उपस्थिति चेक की गई। ग्राम पंचायत दावनी, पाचोनी व सीरोनकलां की वित्तीय प्रगति खराब पाई गई, साथ ही इन ग्रामों के रोजगार सेवक भी मौके पर उपस्थित नहीं थे। इस पर तीनों रोजगार सेवकों का मानदेय रोक दिया। आधार कार्ड पंजीकरण की समीक्षा की गई, इसमें कुल 4,300 आधार कार्ड पंजीकृत थे, जबकि लक्ष्य 59,755 था। इसमें अठारह ग्रामों की प्रगति शून्य पाई गई। उन्होंने सभी को अगस्त माह के अंत में पचास प्रतिशत प्रगति करने के निर्देेश दिए। आईपीपीई दो की तैयारी की समीक्षा की गई। इस दौरान महिलाओं की सहभागिता तैंतीस प्रतिशत और अनुसूचित जाति की चालीस प्रतिशत बनाने के निर्देश दिए। वहीं, कार्य में रुचि नहीं लेने पर तीन रोजगार सेवकों को हटाने के निर्देश बीडीओ को दिए हैं।