फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Relief: Bridges will be constructed on 34 routes with Rs 3.20 billion

राहत : 3.20 अरब से होगा 34 मार्गों में पुल का निर्माण

Sun, 04 May 2025 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Relief: Bridges will be constructed on 34 routes with Rs 3.20 billion
- मध्यप्रदेश के अशोक नगर व सागर के लिए आवागमन होगा सुगम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में सात नदियों समेत अन्य नालों पर पुल निर्माण में 3.20 अरब रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले दो मार्ग समेत 34 पुल के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा है। सब कुछ ठीक रहा तो स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इन पुलों का निर्माण होने से आवागमन सुगम होगा। लोग सीधे सुविधा के साथ सफर कर सकेंगे। इससे चक्कर लगाकार नहीं जाना होगा।
जिले में वर्तमान में कई मार्गों में नदियों पर पुल न होने से आवगमन ठप बना हुआ है। ऐसे में लोगों को अन्य मार्गों से चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। इससे पैसा भी अधिक खर्च होता है। साथ ही समय भी बर्बाद हो जाता है। वहीं, कुछ मार्गों पर पुल क्षतिग्रस्त हैं। इससे कहीं पांच किलोमीटर तो कहीं 20 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। यहीं नहीं कुछ मार्गों में सड़क तो पक्की बनी हुई है, लेकिन नालों पर बने रपटा बारिश में डूबने से आवागमन ठप हो जाता है। पानी कम होने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

लेकिन, अब लोगों को पुल के अभाव में चक्कर लगाकर नहीं जाना होगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा लघु सेतु व दीर्घ सेतु के निर्माण में तीन अरब 20 करोड़ 58 लाख रुपये खर्च करेगा। इसमें मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले दो पुलों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही जनपद में प्रमुख मार्गों में नदियों पर पांच पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा अन्य प्रमुख मार्ग व ग्रामीण क्षेत्र के संपर्क मार्ग समेत 27 पुलों का निर्माण किया जाएगा। विभाग ने इन पुलों के निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन दीर्घ सेतु का होगा निर्माण
स्थान का नाम - नदी पर बनने वाला पुल
ललितपुर-बानपुर-टीकमगढ़ मार्ग में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास - शहजाद नदी
देवगढ़ में दशावतार मंदिर से आगे मध्यप्रदेश के बम्हौरी तनका मार्ग - बेतवा नदी
बार-बांसी मार्ग में दीर्घ सेतु का निर्माण - शहजाद नदी
तालबेहट-जखौरा मार्ग में पुल निर्माण - शहजाद नदी
ग्राम पारौन से हजारिया मार्ग में पुल का निर्माण - शहजाद नदी
बीना-धौर्रा मार्ग में ग्राम मुड़ारी भड़यावारा में पुल निर्माण - सौर नदी
ललितपुर-जामनी मार्ग में पुल का निर्माण कार्य - जामनी नदी
---
जनपद में पुलों के निर्माण के लिए तीन अरब 20 करोड़ 58 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजी गई है। स्वीकृति मिलने पर पुलों का निर्माण कराया जाएगा।
- विजयचंद्र, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed