फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Rejistration date increase one month for kisan yojna

आसान किश्त योजना में पंजीकरण की अवधि एक माह बढ़ी

Fri, 03 Jul 2020 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rejistration date increase one month for kisan yojna
ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा किसान उपभोक्ताओं के लिए जनपवरी माह में लागू की गई किसान आसान किश्त योजना को जून से विस्तारित कर अब 31 जुलाई तक कर दिया गया है। किसानों को इस योजना में छह मासिक किश्तों में बिल जमा करने की छूट दी गई है। वहीं विभाग द्वारा योजना समाप्ति से पहले शहरी व ग्रामीण घरेलू श्रेणी के चार किलोवाट तक के उपभोक्ताओं एवं किसान आसान किश्त योजना के उपभोक्ताओं को योजना के दौरान भरी गई किश्तों के बराबर उतने ही महीने की मासिक किश्तों का भुगतान का समय बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में घरेलू श्रेेेेणी के करीब एक लाख उपभोक्ता हैं, जबकि निजी नलकूप श्रेणी के पूरे जनपद में करीब छह हजार किसान उपभोक्ता हैं। महीनों से बकाएदार उपभोक्ताओं को उनके सरचार्ज में सौ फीसदी छूट का लाभ देकर राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा घरेलू श्रेणी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के चार किलोवाट क्षमता कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए आसान किश्त योजना एवं किसान उपभोक्ताओं के लिए किसान आसान किश्त योजना लागू की गई थी, लेकिन मार्च माह में लॉकडाउन की वजह से बहुत से उपभोक्ताओं को योजना का लाभ नहीं ले सके। ऐसे में प्रदेश सरकार के निर्देश पर किसान आसान किश्त योजना के उपभोक्ताओं को पंजीकरण की तारीख जूून माह से बढ़ाकर
विज्ञापन

अब 31 जुलाई तक कर दी गई है। ऐसे में अब किसान उपभोक्ताओं को 31 जुलाई तक का और समय मिल गया है, ताकि वह पंजीकरण कराकर आसान छह किश्तों में अपने बिलों का भुगतान कर सकेंगे और उन्हें बिलों में जुड़कर आ रहे सौ फीसदी सरचार्ज में छूट का लाभ मिल सकेगा। वहीं कार्पोरेशन ने घरेलू शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए योजना समाप्ति होने पर योजना के दौरान जितनी किश्तों का भुगतान है, उतने ही माह तक आगामी बची हुई किश्तों को भरने का मौका मिल सकेगा। अधिशासी अभियंता ग्रामीण आकाश सचान ने बताया कि किसान आसान किश्त की पंजीकरण की तारीख बढ़ाकर अब 31 जुलाई कर दी गई है। जबकि घरेलू श्रेेेणी के उपभोक्ताओं की योजना समाप्ति होने पर उन्हें निगम के निर्देश के अनुसार लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed