फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rebal candigate bjp panchayat election

बागी उम्मीदवारों ने बिगाड़ा भाजपा का जिला पंचायत चुनाव

Thu, 06 May 2021 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
rebal candigate bjp panchayat election
ललितपुर। जिला पंचायत सदस्य के बागी प्रत्याशियों ने भाजपा का खेल बिगाड़ दिया है। इससे भाजपा छह सीटों पर ही सिमटकर रह गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में भाजपा ने काफी मंथन के पश्चात सभी 21 सीटों पर समर्थित प्रत्याशी उतारे। इसके बाद भी कई सीटों पर बागी प्रत्याशियों ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ ताल ठोक दी। पार्टी ने समर्थित प्रत्याशियों को हो रहे नुकसान को भांपते हुए ऐसे नेताओं को निष्कासित कर दिया। इसके बाद भी बागी प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे रहे। जब नतीजे आए तो बागी प्रत्याशी पार्टी के कई समर्थित प्रत्याशियों की हार का कारण बने।

कैलगुवा सीट पर नरेंद्र कुमार ने 4912 मत पाकर जीत दर्ज की है। वहीं, दूसरे नंबर पर अनुराग को 4065 मत हासिल हुए हैं। जगदीश सिंह को 3446 मत प्राप्त हुए हैं। यदि यहां के बागी प्रत्याशी के मत भाजपा के समर्थित प्रत्याशी के साथ जुड़ जाते तो इस सीट के परिणाम कुछ और ही होते। जाखलौन सीट पर अमर सिंह ने 9232 मत पाकर जीत हासिल की है। इसके अलावा विजय विक्रम सिंह ने 6248 मत, भाजपा के ओमप्रकाश ने 4587 मत, विवेक कुमार ने 3754 मत, वीर सिंह ने 1110 मत, राकेश ने 774 मत, गोकुल ने 681 मत, सुनील ने 614 मत, रतन सिंह ने 495 मत, सूर्यकांत ने 428 मत, संतोष कुमार ने 340 मत, लालचंद्र ने 218 मत हासिल किए। बार सीट पर लीलाधर ने 6647 मत, अरविंद ने 4687 मत, देवेंद्र सिंह ने 4676 मत, इंद्रजीत सिंह ने 4622 मत, महावीर सिंह ने 1228 मत, रेखा देवी ने 1107 मत, जितेंद्र सिंह ने 948, आलोक कुमार ने 618 मत, गोपाल सिंह ने 419 मत, उमाशंकर ने 378 मत, अनस्ता ने 317 मत, विमलेंद्र ने 298 मत, सोनू, ने 289 मत, सुरेश कुमार ने 224 मत, रणवीर सिंह ने 220 मत, फुंदे ने 214 मत, रामलाल ने 177 मत, मदनलाल ने 109 मत, हन्नूू ने 72 मत प्राप्त किए। बुढ़वार सीट पर अतल देवी 7734 मत, सरिता ने 5678 मत, दीपा ने 4869 मत, रागनीराजो उर्फ रागिनी राजा ने 3283 मत, सविता ने 2303 मत, रानी ने 964 मत, राजकुमारी ने 609 मत, रामकली ने 566 मत, कृष्णकुमारी ने 560 मत, रामवती ने 356 मत, राधिका ने 312 मत प्राप्त किए। अन्य दल भी बागी प्रत्याशियों से परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed