फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ravana took Vibhishana out of Lanka

रावण ने लात मारकर विभीषण को लंका से निकाला

Tue, 18 Oct 2022 11:49 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ravana took Vibhishana out of Lanka
महरौनी। श्रीरामयश कीर्तन मंडली की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव के बारहवें दिन विभीषण शरणागति और सेतुबंध की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

लीला मंचन में लंका से लौटे हनुमान जी श्रीराम को सीता जी का समाचार सुनाते हैं। इसके बाद रावण को सिंधुपार विशाल वानर सेना आ जाने का समाचार मिलता है। वह अपने दरबार में सभी की राय पूछता है, तब विभीषण नीति की बात करते हैं। वह लंकेश से सीता को आदर के साथ श्रीराम को लौटाकर उनकी शरण में जाने की बात करते हैं। जिसे सुनकर रावण क्रोधित हो गया और उसने विभीषण को लंका से बाहर निकाल दिया। विभीषण तब श्रीराम की शरण में जाते हैं और शरणागत वत्सल श्रीराम उनको सम्मान सहित अपनी शरण में लेकर लंका का राजतिलक कर देते हैं।
इधर, श्रीराम अपनी सेना को समुद्र पार कर लंका तक जाने के लिए विनय पूर्वक समुद्र से रास्ता मांगते हैं, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी जब समुद्र पर इसका कोई असर नहीं पड़ा तो श्रीराम ने कुपित होकर समुद्र को सुखाने के लिए धनुष बाण तैयार किया। तभी समुद्र देव प्रकट हुए और अपनी मर्यादा की दुहाई देकर समुद्र ने क्षमायाचना की। फिर वह समुद्र पर सेतु बनाने का मार्ग बताते हैं। राम नाम के प्रताप और नल व नील के सहयोग से सेतु का निर्माण होता है। जहां श्रीराम सेतुबंध रामेश्वरम की स्थापना कर अपने आराध्य शिव जी की स्तुति करते हैं। इसके बाद राम जी अपनी सेना सहित समुद्र पार कर लंका पहुंचते हैं। श्रीराम ने अंगद को शांतिदूत बनाकर लंकापति के पास भेजा, लेकिन रावण का पुत्र क्षयकुमार उनको ललकारता है और अंगद उसे मौत की नींद सुलाकर आगे बढ़ते हैं। लीला के शुभारंभ पर नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा सिंह, डॉ. राहुल सोनी, शिक्षक प्रिंस नायक, कृष्णकांत नायक, रतन लाल नायक, सीताराम दीक्षित, निशु दुबे ने भगवान के स्वरूपों की आरती की।
विज्ञापन

इन्होंने किया मंचन
लीला मंचन में प्रखर मिश्रा, सूर्या नायक, मानवेंद्र सिंह ,मनोज भौंडेले, नितिन जैन शास्त्री, सूर्यकांत त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी, कृष्णकांत नायक ,अंश दुबे, नितिंजय सिसौदिया, भगवत भौंडेले, विनोद कुशवाहा, विजयकांत सुडेले, पवन तिवारी, कल्लू राजा, रजनीश रिछारिया, नितिन शास्त्री, हर्ष तिवारी आदि कलाकारों का सराहनीय अभिनय रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
अशोक रिछारिया, बाबूलाल नायक, रामेश्वर रिछारिया, श्याम स्वरूप पालीबाल, आशाराम तिवारी, महेंद्र सिंह, कुलदीप खरे, संजय पांडेय, जानकी पेंटर, अभय दुबे, राजबहादुर खरे, अखिलेश सोनी, मुकेश नायक, सतेंद्र पालीवाल, सोनू पाठक, शैलेंद्र नायक, हरिहर मोहन तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, अमित नायक, सुरेंद्र तिवारी, राजू सेन ,राजू पेंटर, दिनेश राय, रामू तिवारी, हृदयेश गोस्वामी ,विक्रम राय, राजू सेन, महिपाल सिंह, अखिलेश सोनी,राजदीप खरे, दिव्यांश खरे, विवेक तिवारी, दुष्यंत नायक, संदीप दीक्षित आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed