फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ration ki dukan abantit

स्वयं सहायता समूह को राशन की दुकान आवंटित

Fri, 08 Jan 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
ration ki dukan abantit
दौरा में वैष्णो देवी स्वयं सहायता समूह को सरकारी उचित मूल्य की दुकान उद्घाटन करते उपायुक्त स्वत: - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले के जखौरा विकासखंड के ग्राम गेंदौरा में बुधवार को वैष्णो देवी स्वयं सहायता समूह को सरकारी उचित मूल्य की दुकान का आवंटन कर दिया गया।
विज्ञापन

विकासखंड जखौरा के ग्राम गेंदौरा में वैष्णो देवी स्वयं सहायता समूह को सरकारी राशन की दुकान का आवंटन किया गया। शुभारंभ उपायुक्त स्वत: रोजगार रवींद्र वीर यादव, लखनऊ से आए एनआरएलएम के राज्य परियोजना प्रबंधक सत्यजीत शुक्ला ने किया। सत्यजीत शुक्ला ने स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से बात की और उन्हें आजीविका की गतिविधियों की जानकारी दी।

जिला मिशन प्रबंधक रवि दुबे ने सभी को स्वयं सहायता समूह एवं ग्राम संगठन के बारे में जानकारी दी। उपायुक्त स्वत: रोजगार ने ग्राम विकास अधिकारी एवं रोजगार सेवक से कहा कि स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को पशु शेड, गोट शेड आदि से लाभान्वित कराने हेतु नियमानुसार कार्रवाई करें। ब्लॉक मिशन प्रबंधक जखौरा बृजराज नायक ने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा किए जा रहे जरी सिल्क साड़ी के निर्माण की जानकारी दी। अभिनव शर्मा, विद्यासागर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। समूह सखी रजनी ने आभार व्यक्त किया।

गेंदौरा में स्वयं सहायता समूह एवं ग्राम संगठन के बारे में  जानकारी देते जिला मिशन प्रबंधक रवि दुब

गेंदौरा में स्वयं सहायता समूह एवं ग्राम संगठन के बारे में जानकारी देते जिला मिशन प्रबंधक रवि दुब- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed