{"_id":"5f78baec8ebc3e9be918610e","slug":"rarodi-chabutra-dispute-lalitpur-news-jhs17777592","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरौदिया के चबूतरा विवाद में नहीं बनी दोनों पक्षों में सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरौदिया के चबूतरा विवाद में नहीं बनी दोनों पक्षों में सहमति
विज्ञापन
fight
- फोटो : fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बरौदिया में तीन दिन पहले एक समाज द्वारा धार्मिक मान्यता के तहत बनाया गया चबूतरा तोड़ने पर विवाद हो गया था। जिसके चलते गांव में तनाव हो गया था, जिस पर एक पक्ष के छह लोग से अधिक लोगों पर मारपीट व दलित उत्पीड़न में नाराहट थाने में मुकदमा भी लिखाया गया था। जिसके बाद अब शनिवार को एसडीएम पाली और सीओ पाली ने गांव में पहुंचकर लोगों में आपसी सामंजस्य बनाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी, जिस पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
बीते 30 सितंबर को थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बरौदिया में संत रविदास का चबूतरा तोड़ने के मामले में दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसमें एक पक्ष की महिलाओं ने उनके साथ दूसरे पक्ष के लोगों पर गाली गलौज करने और मारपीट करने व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप लगाए थे, जिस पर नाराहट पुलिस ने उक्त मामले में विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई और पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने किसी प्रकार मामले में हस्तक्षेप कर शांत करने का प्रयास किया। शनिवार को एसडीएम पाली, सीओ पाली श्याम नारायण सिंह एवं नाराहट थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति को लेकर एक बैठक आयोजित की, जहां दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। यहां प्रशासनिक अधिकारी व सीओ ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर उक्त ग्राम समाज की जमीन पर कोई धार्मिक पूजा स्थल का निर्माण करने या कराने से मना किया, जिस पर एक पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और उक्त स्थल पर ही संत का चबूतरा बनाने की बात कही। काफी समझाने के बाद भी दोनों में बात नहीं बन सकी, जिसके बाद गांव में मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि यहां फिर से कोई बवाल की स्थिति न बन सके।
--------------
शनिवार को एसडीएम पाली के साथ ग्राम बरौदिया में दोनों पक्षों के साथ बैठक की गई। दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
श्याम नारायण सिंह, सीओ पाली।