फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rape victim, stayed police station for three days

दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर तीन दिन बैठाया था थाने

Fri, 26 Nov 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
rape victim, stayed police station for three days
rape3 grafic.jpeg - फोटो : rape3 grafic.jpeg
ललितपुर। थाना तालबेहट अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने पांच माह पूर्व थाने में दुष्कर्म की शिकायत की तो उसे तीन दिन तक थाने में बैठाए रखा। इतना ही नहीं पुलिस ने पीड़िता एवं उसके परिजनों पर ही मारपीट के आरोप में एनसीआर दर्ज कर ली। अब मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। इस मामले में जवाब देने के लिए हाईकोर्ट ने पुलिस अधीक्षक को तलब किया है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

थाना तालबेहट अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने बीते जून माह में उसके साथ दुष्कर्म होने की शिकायत थाने में की थी लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी, जबकि विपक्षियों द्वारा मारपीट के मामले की शिकायत करने पर उल्टा पीड़िता के खिलाफ ही एनसीआर दर्ज कर दी गई और तीन दिनों तक थाने में हिरासत में बैठाए रखा था। जब वह थाने से छूटी तो उसने इसकी शिकायत तत्कालीन पुलिस अधीक्षक समेत अन्य कई अधिकारियों से की, लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इस पर उसने इस मामले में न्यायालय की भी शरण ली और इस मामले को लेकर वह हाईकोर्ट तक पहुंच गई, जिस पर हाईकोर्ट ने उसकी बात का संज्ञान लेते हुए पूर्व में विवेचक को तलब किया, लेकिन विवेचक द्वारा दिए गए जवाब से हाईकोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ। हाईकोर्ट ने एसपी ने पूछा कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं की गई, इसका स्पष्टीकरण दें। साथ ही यह भी बताने को कहा कि 11 जून को उनके कार्यालय में आवेदन प्राप्त हुआ था या नहीं। यदि पीड़िता का आवेदन कार्यालय में प्राप्त हुआ तो उस पर क्या कार्रवाई की गई। अब हाईकोर्ट ने पुलिस अधीक्षक को तीस नवंबर को हाईकोर्ट में पेश होकर जवाब देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed