फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rape case lalitpur

आदिवासी बालिका से दुराचार करने वाला फरार

Mon, 15 May 2017 01:07 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 15 May 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
rape case lalitpur
श्‍ा‌‌िकार - फोटो : demo pic
तालबेहट (ललितपुर)। थाना पूराकलां अंतर्गत एक गांव में शनिवार को आदिवासी 13 साल की नाबालिग बालिका से दुराचार की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है। शुक्रवार को पीड़िता की मां ने क्षेत्राधिकारी से मामले की शिकायत की। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। घटना के बाद से युवक फरार है।
विज्ञापन



पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता की मां ने बताया कि शनिवार को वह और उसका पति रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर थे। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। इस बीच मौका पाकर घर में गांव का आजाद यादव घुस आया और उसने बेटी के साथ जबरदस्ती की। दुराचार के बाद वह मौका पाकर भाग निकला। आजाद ने पुलिस को बताने पर गलत नतीजा भुगतने की चेतावनी भी दी। बालिका के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बालिका और आरोपी को पुलिस थाने ले आई। इस बीच युवक के पक्ष में कुछ जनप्रतिनिधि भी थाने पहुंच गए। रसूखदारों के हस्तक्षेप से शनिवार को शिकायत नहीं दर्ज की गई।
विज्ञापन



रविवार को पीड़िता अपनी मां के साथ तालबेहट आई और पुलिस क्षेत्राधिकारी को पूरी घटना बताई। क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर पूराकलां पुलिस ने आरोपी आजाद यादव के खिलाफ छेडछाड़, एससीएसटी तथा पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूराकलां थानाध्यक्ष महेश प्रसाद ने बताया कि पीड़िता अपनी मां के साथ आई क्षेत्राधिकारी से मिलने गई थी, उसके शिकायती पत्र के आधार आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed