फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rape case booked

किशोरी के साथ दुष्कर्म में एक पर मुकदमा दर्ज

Fri, 28 Aug 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
rape case booked
rape. - फोटो : rape.
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला में रिश्तेदार द्वारा ही एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति मध्य प्रदेश के एक गांव में व्यवसाय करते हैं और उसकी एक 16 वर्षीय पुत्री ललितपुर के एक मोहल्ले में स्थित मकान में रहकर 11वीं की पढ़ाई कर रही थी। मकान में उसके दो देवर भी रहते हैं और उसके मंझले देवर का साला थाना बानपुर के ग्राम सुनवाहा निवासी राजेंद्र अक्सर मकान में आता रहता है। बीते अप्रैल माह में जब उसकी छोटी पुत्री अपने कमरे में थी तो राजेंद्र पुत्री के कमरे में गया और दरवाजा बंद करके उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर बलात्कार किया और धमकी दी कि किसी को बताया तो बदनामी होगी। इसके बाद वह कई बार धमकी देकर उसके साथ गलत काम के लिए बाध्य करने लगा। जिस पर वह डरकर उसके पास मध्य प्रदेश के गांव आ गई और उसने सारी बात बताई। महिला की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed